Hanuman Chalisa

आम बजट से मप्र में एमएसएमई क्षेत्र खुश

Webdunia
इंदौर। वित्त वर्ष 2017.18 के लिए बुधवार को पेश आम बजट का मध्यप्रदेश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) ने स्वागत किया, जबकि सोयाबीन प्रसंस्करण उद्योग ने अपनी दो अहम मांगें पूरी न होने के चलते इस पर निराशा जताई।
 
एमएसएमई क्षेत्र के प्रमुख संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सचिव योगेश मेहता ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पेश बजट कुल मिलाकर स्वागतयोग्य है। 50 करोड़ रुपए तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट कर की दर 5 फीसद घटाकर 25 प्रतिशत करने से एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों को खासा फायदा होगा और वे ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि 3 लाख रुपए से ज्यादा के नकद लेन-देन पर रोक लगाने के बजट प्रस्ताव से खासकर असंगठित क्षेत्र की छोटी इकाइयों के लिए कारोबार चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
 
इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने इस बात पर निराशा जताई कि सरकार ने संकट के दौर से गुजर रहे घरेलू तेल प्रसंस्करण उद्योग के हितों की हिफाजत के लिए सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर बजट में कोई कदम नहीं उठाया।
 
उन्होंने कहा कि अगर सरकार बजट के जरिए सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क बढ़ाती, तो देश में सस्ते सोयाबीन तेल के धड़ल्ले से किए जा रहे आयात पर रोक लग सकती थी। इससे देश में सोयाबीन की धीमी पड़ीं प्रसंस्करण गतिविधियों में तेजी आती। नतीजतन सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी उनकी उपज का बेहतर मोल मिलता। 
 
पाठक ने कहा कि सोपा ने बजट पेश किए जाने से पहले सरकार से यह मांग भी की थी कि वह तिलहनों की खेती को बढ़ावा देने के लिए तिलहन विकास कोष की स्थापना करे, लेकिन प्रसंस्करणकर्ताओं की इस मांग को भी बजट प्रावधानों में जगह नहीं दी गई। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

अगला लेख