Maruti Suzuki 2023 में लॉन्च करेगी अपनी 3 लो‍कप्रिय कारों के धमाकेदार मॉडल्स, शामिल है यह सस्ती कार

Webdunia
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (18:42 IST)
Maruti Suzuki News : मारुति सुजुकी अब अपनी लोकप्रिय कारों के धमाकेदार मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो NEXA ब्रांड के जरिए Baleno, Jimny और Swift के नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है। सबसे अधिक चर्चा Swift के चौथी जनरेशन के मॉडल की है। खबरों की मानें तो इसकी टेस्टिंग योरपीय रोडस पर हो चुकी है। 
Swift को मॉइलेज और कीमत के हिसाब से भारत में एक लो‍कप्रिय कार माना जाता है। खबरों के मुताबिक Swift के  interior में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नई Swift में सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया गया है। 
 
इसी कड़ी में  Maruti Suzuki Baleno Cross को भी नए साल में लॉन्च किया जा सकता है। Baleno Cross के premium rugged-looking version को कई बार टेस्टिंग में देखा जा चुका है। 
 
नई Baleno मारुति द्वारा Auto Expo 2020 में प्रदर्शित Futuro-e concept पर आधारित होगी। नई Baleno Cross में ग्राउंड क्लीयरेंस, विशिष्ट फ्रंट और रियर प्रोफाइल और चारों ओर बॉडी क्लैडिंग पर भी खासा ध्यान दिया गया है। इसी के साथ Maruti Suzuki Jimny के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी मारुति ने कर ली है। खबरों के मुताबिक इसे 2023 के ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा।
(Edited by Sudhir Sharma)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख