rashifal-2026

BYD ने उड़ाई एलन मस्क की नींद, 5 मिनट की चार्जिंग में 500 KM दौड़ेगी कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 मार्च 2025 (16:54 IST)
चीनी कंपनी BYD के एक नए चार्जिंग सिस्टम से एलन मस्क की नींद उड़ गई है। 5 मिनट की चार्जिंग में आपकी कार 400 KM चलेगी। यानी आप चाय की चुस्की लेंगे, उतनी समय में आपकी कार चार्ज हो जाएगी। कंपनी का सिस्टम 1,000 किलोवाट की चार्जिंग स्पीड देता है तो यह टेस्ला के सुपरचार्जर से दोगुनी तेज होगी। टेस्ला का सबसे नया वर्जन 500 किलोवाट तक की चार्जिंग स्पीड देता है। यह खबर टेस्ला की परेशानी को और बढ़ा सकती है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क को अकेले 10 मार्च को स्टॉक में 15% की गिरावट आई है।  
ALSO READ: कब सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, पेट्रोल वाहनों के बराबर होंगे दाम, नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
भारत में कब होगा लॉन्च  
मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी भारत में इस साल के अंत में EV के लिए दुनिया का पहला 1.5 MW अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्टार्टअप ने पहले ही भारत में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 1 MW रैपिड चार्जिंग की शुरुआत कर दी है। अब तक BYD के पास फास्ट-चार्जिंग 1 MW फास्ट चार्जिंग तकनीक है। 
 
क्या है चार्जिंग सिस्टम  
BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) अपने सुपर ई-प्लेटफॉर्म के साथ नए ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट कर रही है, जो 1 MW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए ई-प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ईवी चार्जिंग और फ्यूल पंप लगाने वाले समय को लगभग बराबर करना है। BYD के चेयरमैन वांग चुआनफू ने कहा कि नया सिस्टम ईवी को केवल 5 मिनट में 400 किमी की रेंज तक चलने के लिए चार्ज कर सकता है, जिसमें चार्जिंग पावर 1 MW है। 

संघर्ष कर रही है मस्क की कंपनी 
दिसंबर में टेस्ला का बाजार मूल्य 1.5 ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था लेकिन तब से यह लगभग आधा गिर गया है। सेल्स टारगेट से चूकने के अतिरिक्त टेस्ला को ऑटोनोमस गाड़ियां (जो अपने आप चलती हैं) का उत्पादन करने के लिए निवेशकों के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसे BYD और अन्य चीनी कंपनियों द्वारा उत्पादित अधिक किफायती ईवी मॉडलों के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

अगला लेख