Lamborghini ने भारत में उतारी 4.22 करोड़ की नई कार, 3.3 सेकंड्‍स में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (17:34 IST)
Lamborghini Urus Performante
इटली की सुपर कार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने को भारत में अपनी नयी कार ‘यूरूस परफॉर्मेंट’ (Urus Performante) पेश कर दी। इसकी शोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपए है। कंपनी की तरफ से यह कार इस साल अगस्त में आयोजित वैश्विक प्रीमियर के बाद पेश की गई है।
 
लैम्बॉर्गिनी इंडिया प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि यूरूस ने भारत में ब्रांड के विस्तार के लिए नए बाजार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसलिए हमें अपने ग्राहकों के लिए इसे पेश करने में खुशी हो रही है।
Lamborghini Urus Performante
कंपनी ने दावा किया है कि यह एसयूवी कार केवल 3.3 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है।
 
फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑप्शनल कार्बन फाइबर रूफ, नए बंपर, बेहतर एयरोडायनामिक के लिए फ्रंट व्हील पर AC वेंट्स, पीछे की तरफ नया स्पॉइलर दिया है।
Lamborghini Urus Performante
लैम्बॉर्गिनी यूरूस परफॉर्मेंट के एयरोडायनामिक के कारण इसकी लंबाई ज्यादा रखी गई है। इसमें डुअल-टोन बोनट लगाया है, जो कार्बन फाइबर से बना है।
 
यह स्टैंडर्ड यूरूस से थोड़ी ज्यादा चौड़ी है, लेकिन ऊंचाई कम है। इसका व्हीलबेस स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा बड़ा है। इसमें नए 23 इंच कार्बन फाइबर अलॉय व्हील दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Suzuki Brezza को मिलेगी कड़ी टक्कर, 7.5 लाख रुपए में Mahindra XUV 3XO

Ampere Nexus : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 136 KM की रेंज

Toyota Fortuner Leader Edition में क्या है खास, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

अगला लेख