Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 (18:16 IST)
Updated Date: Sat, 29 Oct 2022 (18:19 IST)
कार कंपनियां अब इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब इस रेस में एमजी मोटर भी शामिल हो गई है। एमजी मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि वह 2023 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। नई EV का कोडनेम E230 है।
भारत में आने पर इलेक्ट्रिक हैचबैक को MG बैज मिलेगा। इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय सड़कों के मुताबिक लॉन्च करेगी। इसके लिए उसने टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि भारत में इसे लॉन्च करने पर इसका नाम बदला जा सकता है।
इस सस्ती कार से एमजी मोटर टाटा को सीधी टक्कर देगी। भारत में लॉन्च होने वाली कार में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे इसमें एक एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा जा सकता है, जो भारत की गर्मी और क्लाइमेट को कंट्रोल कर सके।
कंपनी नई अपकमिंग कार में ब्रांड के कई मॉडर्न फीचर्स और स्टाइल के साथ इसे उतार सकती है। खबरों के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली कार 4 डोर और ऑफ रोड कैपेबिलिटी के साथ आएगी। लुक की बात करें तो इसमें कई बदलाव दिखाई दे सकते हैं।
खबरों के अनुसार MG भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को एलॉय व्हील या स्टाइल वाले पहिए के साथ लॉन्च कर सकती है। इसकी दाम कम होने से यह कार भारतीय कार बाजार में तहलका मचा सकती है। खबरों के अनुसार नई कार को 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।