महंगी हुई टाटा की कारें, जानिए क्या है वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (14:22 IST)
Tata car price hike : अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष करों में बदलाव नहीं होने के बाद भी फरवरी में टाटा की कारें महंगी होने जा रही है। टाटा मोटर्स ने पहले ही 1 फरवरी से अपनी कारों के दाम 0.7% बढ़ाने का ऐलान कर दिया था।
 
टाटा ने पेट्रोल-डीजल कारों के अलावा इलेक्ट्रिक कारों के दाम भी बढ़ाने का फैसला किया है। टाटा के लोकप्रिय मॉडल जैसे टियागो, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी की कीमतों में इजाफा हुआ।
 
बताया जा रहा है कि कारों की कीमतों में इजाफा इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से हुआ। लागत और महंगाई बढ़ने, कच्चे माल की ऊंची कीमत आदि की वजह से ऐसा करने का फैसला किया है।
 
होंडा, ऑडी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी में ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मारुति सुजुकी ने कारों की पूरी रेंज के दाम में 0.45 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

Maruti Suzuki को CNG कारों की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख