Festival Posters

Tata Motors का बड़ा धमाका सस्ती कर दी अपनी Nexon EV, इतनी घट गई कीमतें

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (20:33 IST)
नई दिल्ली। Nexon EV price cut : देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नेक्सन ईवी (Nexon EV) के लॉन्च के 3 साल पूरे होने पर नेक्सन ईवी पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव और बेहतर रेंज के साथ नए अंदाज में प्रस्‍तुत करने की घोषणा की।
 
कंपनी ने अपने लोकप्रिय नेक्सन ईवी की कीमतों में ऐसे समय में करीब 50 हजार रुपए की कमी की गई है जब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी इस श्रेणी में ईवी लॉन्च करने की घोषणा की है।

नेक्सन ईवी की शुरुआती कीमत पहले 14.99 लाख रुपए थी जिसे अब कम कर 14.49 लाख रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही कंपनी नेक्सन ईवी मैकस मॉडल के रेंज को भी बढ़ाकर 453 किलोमीटर करने का ऐलान किया है।
 
ड्राइविंग और यूजर पैटर्न्स के आधार पर मिली जानकारी के साथ नेक्सन ईवी मैक्स वैरिएंट्स की रेंज 453किलोमीटर (एमआईडीसी) तक बढ़ाई गई है। यह बढ़ी रेंज 25 जनवरी 2023 से लागू हो रही है।

रेंज में यह बढ़ोतरी नेक्सन ईवी मैक्स के मौजूदा मालिकों को 15 फरवरी, 2023 से कंपनी की डीलरशिप पर एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

अगला लेख