suvichar

प्रोडक्टिव स्टडी के लिए ये करें उपाय

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट्स है, जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लग पता है। वो पढ़ाई के दौरान इधर-उधर की बातें सोचतें हैं और अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनको ये नहीं पता होता है कि वास्तव में पढ़ाई कैसे करनी चाहिए।

ऐसे में आपको पढ़ाई करने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप अपनी स्टडी को प्रोडक्टिव बना सकें।  
 
पढ़ाई के लिए सही जगह चुनें- 
आपकी पढ़ाई आपके आसपास के वातावरण पर निर्भर करती है। पढ़ाई के लिए शांत वातावरण होना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए जहां आप बैठकर पढ़ाई करने वाले हैं वहां किसी तरह का शोरगुल या बाहरी आवाज नहीं आनी चाहिए। आपको एकांत जगह पर बैठकर ही पढ़ाई करना चाहिए। 
 
पढ़ाई को अपना रूटीन वर्क बनाएं- 
पढ़ाई के लिए एक योजना होना जरूरी है। प्रत्येक दिन पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल चार्ट बनाएं और उसके अनुसार पढ़ाई करें। आप पढ़ाई को दैनिक कार्य से अलग न समझें। पढ़ाई करने के लिए हर वक्त उत्साहित रहें। जिस समय आपको पढ़ने में आसानी होती है, उसी के अनुसार अपना टाइम टेबल चार्ट बनाएं। 
 
मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ या साइलेंट पर रखें- 
अगर आप लंबे समय तक पढ़ाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन को स्विच ऑफ या साइलेंट पर रख दें। मोबाइल पर आने वाले नोटिफ़िकेशन आपका ध्यान बार-बार पढ़ाई से भटकाते हैं और आपको न चाहते हुए भी अपना फ़ोन चेक करना पड़ता है, जिससे आपकी कंटीन्यूटी ख़राब होती है और आप लंबे समय तक पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। 
 
रीड प्रॉपर्ली- 
अगर आपको अपने पाठ्यक्रम को समझना और याद करना है तो अपने सिलेबस को अच्छे से पढ़ने की जरूरत होगी। आपको पढ़ाई करने से पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि आज आपको कितनी यूनिट कम्पलीट करनी है। हमेशा सकारात्मक विचारों से जुड़े रहे और खाली समय में अच्छी इंफॉर्मेटिव बुक्स पढ़ें। 
 
जानिए आपको आराम कब करना है- 
अगर आप बिना रुके कोई काम करते हैं तो आपको वह काम बोझ लगने लगता है, इसलिए पढ़ाई के बिच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी होता है। 45 मिनट लगातार पढ़ने के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपका माइंड फ्रेश रहता है और पढाई में मन भी लगता है।  
 
पर्याप्त नींद लें- 
मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हार्मोन्स सही तरीके से रेग्युलेट होते है, जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं इससे स्टूडेंट्स को पढ़े हुए चैप्टर आसानी से याद हो जाते हैं। थकने के बाद पढ़ाई में मन लगाना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी हो जाता है, इसलिए आपको प्रतिदिन 7-8 घंटे रात को जरूर सोना चाहिए। 
 
हेल्दी खाना खाएं- 
स्वस्थ रहने और पढ़ाई के लिए अच्छा खाना भी बहुत जरूरी होता है। हेल्दी खाना खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है। पौष्टिक और संतुलित खाना खाने से पढाई में मन लगता है। ज्यादा वसा मीठा कार्बोहाइड्रेट खाना न खाएं क्योंकि इससे आपके शरीर को हानि पहुंचती है।  

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Study tips
 


ALSO READ: Motivation : खुद लिखें अपने करियर की कहानी

ALSO READ: आर्गेनिक फार्मिंग करियर की संभावनाओं वाला बेहतरीन सेक्टर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख