Hanuman Chalisa

12वीं के बाद इन 5 freelancing से कमाएं पैसा

Webdunia
कॉलेज समय के दौरान हर स्टूडेंट एक्स्ट्रा पैसे कमाने की तलाश में होता है। साथ ही कॉलेज के समय फ्रेशर होने के कारण स्टूडेंट एक्सपीरियंस भी gain करना चाहता है। पर कॉलेज की पढाई के साथ पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब करना थोडा मुश्किल होता है। कई कॉलेज स्टूडेंट को ग्रेजुएशन के समय जॉब करने की परमिशन भी नहीं देते हैं। ऐसी स्थिति में आप फ्रीलांसिंग कर सकते हैं जिसमे आपको पैसे के साथ एक्सपीरियंस भी gain करने का मौका मिलेगा। फ्रीलांसिंग करने के लिए linkedin प्लेटफार्म काफी बेहतर है जिसमे आप अपनी फील्ड के अनुसार कई लोगों से कनेक्ट हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ फ्रीलांसिंग आईडिया जो आप अपने कॉलेज के समय कर सकते हैं।
 
1. ऑनलाइन मार्केट: आज के समय में ऑनलाइन मार्केट की डिमांड काफी ज्यादा है। ऑनलाइन मार्केट किसी वेबसाइट, प्रोडक्ट या सर्विस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन करते हैं। ऑनलाइन मर्केटर का काम सोशल मीडिया और वेबसाइट पर ट्रैफिक और इंगेजमेंट बढ़ाने का होता है। अगर आप मार्केटिंग स्टूडेंट हैं तो आपके लिए यह फ्रीलांसिंग अच्छा विकल्प है। साथ ही किसी भी फील्ड का स्टूडेंट इस काम को कर सकता है।

 
2. कंटेंट या ब्लॉग राइटर: अगर आपको लिखने का शोक है या आप क्रिएटिव राइटिंग करना पसंद करते हैं तो आपको यह फ्रीलांसिंग जॉब जरुर करना चाहिए। साथ ही आज के meme के ज़माने में फनी कंटेंट राइटर की भी काफी डिमांड है। linkedin पर आपको आसानी से कंटेंट या ब्लॉग राइटिंग के फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट मिल जाएंगे।
 
3. ग्राफिक डिज़ाइनर: अगर आप फोटोशोप या canva जैसे फोटो एडिटिंग टूल को अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं तो आप ग्राफिक डिज़ाइनर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कई फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट में meme या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फोटो एडिट का काम दिया जाता है। आप इस काम को करते हुए अपनी स्किल को और बेहतर कर सकते हैं।
 
4. विडियो एडिटिंग: आज के समय में अधिकतर लोग शोर्ट विडियो देखना पसंद करते हैं। साथ ही शोर्ट विडियो फ्रीलांसर की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। आप सिर्फ अपने मोबाइल से inshort या canva जैसी एप से शोर्ट विडियो एडिट कर सकते हैं जो की बिलकुल फ्री है। विडियो एडिटिंग में आपको टारगेट के अनुसार वीडियो एडिट करने के लिए दी जा सकती है। 
 
5. ऑनलाइन टीचिंग: कॉलेज स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन टीचिंग भी एक अच्छा विकल्प है। अगर आपकी पकड़ इंग्लिश लैंग्वेज में हैं तो आप किसी दुसरे देश में भी ऑनलाइन टीचिंग कर सकते हैं। साथ ही लोकल लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज के लिए भी कई ऑप्शन मौजूद हैं। 
ALSO READ: सक्सेसफुल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बनें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख