Hanuman Chalisa

Student के लिए 5 finance management tips

Webdunia
Money Management Tips for Students
क्या आपके पैसे भी आते से खत्म हो जाते हैं? यह समस्या अधिकतर स्टूडेंट फेस करते हैं। कई स्टूडेंट अपने शहर से दूर दूसरे शहर में पढाई करने के लिए जाते हैं। बाहर पढाई करते समय अपने खर्चों पर लगाम लगाना बहुत मुश्किल होता है। स्टूडेंट लाइफ में लिमिटेड बजट के साथ इस महंगाई में सर्वाइव करना थोडा मुश्किल है। साथ ही अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जाते हैं तो आपके पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हम कई बार सेविंग करने की कोशिश करते हैं पर महीना खत्म होने से पहले हमारी पॉकेट से पैसे खत्म हो जाते हैं। पर कुछ टिप्स की मदद से आप अपने बजट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन ज़रूरी टिप्स के बारे में.....

1. बजट बनाएं: किसी भी चीज़ की प्लानिंग करने से आप बहुत ऑर्गनाइज़ रहते हैं। महीने के शुरुआत में हमेशा अपना बजट बनाएं। इस बजट में सबसे पहले आपके ज़रूरी खर्चे लिखें जो आपकी डेली लाइफ में हमेशा खर्च होते हैं। इन खर्चों को लिखने के बाद आप देखने की आप कितने पैसे बचा सकते हैं। साथ ही रोज़ आप कितना खर्च कर रहे हैं यह भी अपने बजट में शामिल करें।


2. अपने खर्चों को ट्रैक करें: बजट बनाने के बाद आप अपने खर्चों को रोज़ ट्रैक करें। आप कहां कितना खर्च कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं ये सब आपको पता होना चाहिए। अपने खर्चों पर ध्यान देकर सोचें की आपने किस चीज़ पर  फिजूल खर्ची की है। अपने फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।

3. अपनी वांट्स और नीड्स को अलग करें: आपको वांट्स और नीड्स में तो अंतर पता ही होगा। स्टूडेंट लाइफ में हम कई एसी चीज़ों पर खर्चा करते हैं जिसकी हमे ज़रूरत नहीं होती पर ट्रेंड और फैशन के लिए हम उन्हें खरीद लेते हैं। आपको स्मार्ट वॉच, ब्रांडेड जूते और कपडे जैसी चीज़ों में पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। साथ ही कोशिश करें की सिर्फ मेस, घर या हॉस्टल का ही खाना खाएं। फास्ट फूड और कैफे में अपने पैसे बर्बाद न करें।

4. स्टेशनरी को बल्क में खरीदें: स्टूडेंट लाइफ में हमारे सबसे ज्यादा खर्चे स्टेशनरी में होते हैं। साथ ही आर्किटेक्चर, आर्ट और इंजिनियर जैसे कई प्रोफेशनल कोर्स में स्टेशनरी की बहुत ज़रूरत होती है। आप अपने शहर की सबसे सस्ती स्टेशनरी मार्किट या शॉप को ढूंढे। साथ ही बल्क में स्टेशनरी लेने की कोशिश करें जिससे आपको डिस्काउंट मिल जाएगा।

5. स्टूडेंट डिस्काउंट का फायदा उठाएं: भारत में कई तरह के स्टूडेंट बेनेफिट्स मौजूद हैं। स्टूडेंट बस पास, स्टारबक्स, डोमिनोज जैसे कई स्टूडेंट ऑफर आपको प्रदान किए जाते हैं। इन सुविधा की मदद से आप थोड़े बहुत पैसे बचा सकते हैं। इन सुविधा का फायदा उठाने के लिए हमेशा अपने पास स्टूडेंट आईडी रखें जो कॉलेज की तरफ से दी जाती है।  
ALSO READ: क्या हैं सफल लोगों की daily habits

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख