Hanuman Chalisa

नेटवर्क मार्केटिंग में क्या होता है MLM? क्या ये भारत में गैर कानूनी है?

Webdunia
what is mlm in hindi
आज के समय में आपने सोशल मीडिया पर कई बार नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में सुना होगा। साथ ही कई लोग नेटवर्किंग मार्केटिंग के मदद से आपको लाखों रुपए कमाने का वादे करते नज़र आएंगे। बिज़नस में नेटवर्क मार्केटिंग बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसकी मदद से आप अपने बिज़नस को ग्रो कर सकते हैं। लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग करने के कई तरीके होते हैं जिसमें से कुछ गैर कानूनी तरीके भी शामिल हैं। MLM यानी Multilevel marketing ऐसा ही एक मॉडल होता है जो बिज़नस में इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते हैं कि क्या है MLM...
 
क्या होता है Multi Level Marketing (MLM) का मतलब?
मल्टी लेवल मार्केटिंग को referral marketing या network marketing भी कहा जाता है। यह एक बिज़नस मॉडल है जिसमें गैर-वेतनभोगी और hierarchical sales की टीम होती है जो कस्टमर को डायरेक्ट प्रोडक्ट बेचती है। इस तरह की मार्केटिंग में टारगेट कस्टमर को डायरेक्ट प्रोडक्ट बेचा जाता है। साथ ही इनकी टीम में हायरार्की होती है यानी सेल के हिसाब से आपको प्रमोशन मिलता है। इसके अलावा नेटवर्क मार्केटिंग में नए लोगों को जोड़ा जाता है जिससे वो अपनी टीम को बढ़ा सकें और ज्यादा प्रोडक्ट बेच सकें। 
कैसे की जाती है Multi Level Marketing?
इस तरह की मार्केटिंग के लिए अधिकतर महिलाओं, यंग मदर या ऐसे लोगों को एप्रोच किया जाता है वैकल्पिक रोजगार की तलाश में हैं। इस तरह की मार्केटिंग में आपको अपना बिज़नस खोलने, नए अवसर देने और नई स्किल सीखने का वादा किया जाता है। साथ ही नए लोगों को जोड़ने के बाद उनसे उनके परिवार, फ्रेंड और परिचितों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए कहा जाता है। साथ ही कई नेटवर्क मार्केटिंग में नए लोगों को जोड़ने के लिए उनसे एंट्री फीस भी ली जाती है। इस तरह की मार्केटिंग करने के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग, सोशल मीडिया ग्रुप, ऑनलाइन इवेंट और सेमिनार जैसी एक्टिविटी करवाई जाती हैं। 
 
क्या भारत में MLM गैर कानूनी है?
नवीनतम नियमों और कानून के अनुसार जब तक कि यह भारत में पोंजी स्कीम या बिना लाइसेंस वाले पिरामिड स्कीम व्यवसाय के रूप में योग्य न हो तब तक यह कानूनी है। किसी नेटवर्क के माध्यम से पिरामिड योजना में शामिल होना तब तक वैध है जब तक आपसे ऐसा करने के लिए शुल्क का भुगतान करने के लिए नहीं कहा जाता है। यह पिरामिड योजना की तरह ही होता है लेकिन अगर यह इस योजना के अंदर आता है और इसके अनुसार काम नहीं करता है तो इस तरह की मार्केटिंग गैर कानूनी है।
ALSO READ: Unicorn company क्या होता है? यूनिकॉर्न स्टार्टअप के लिए ये 4 बातें हैं ज़रूरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख