Hanuman Chalisa

नहीं बन सकेगी शीला दीक्षित मुख्यमंत्री, जानिए उनके सितारे...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 में कर्क लग्न मीन नवांश में कपूरथला में हुआ। दिल्ली की 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं। इसका कारण है दिल्ली की नाम राशि मीन है वहीं शीला की जन्म राशि मीन है, लेकिन बाद में मेष नाम राशि अरविन्द केजरीवाल के सामने नहीं टीक सकी।


 
अब शीला को कांग्रेस ने सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम के रूप में उतारा है, अब देखना यह है कि शीला कांग्रेस की नैया पार लगाती है या फिर दिल्ली वाली घटना फिर से ताजा होंगी। 
 
पूर्व में मैंने भविष्यवाणी की थी कि शीला नहीं बनेंगी दिल्ली की सीएम सो ऐसा ही हुआ। अब देखना यह है कि यूपी में क्या रंग लाएंगी। राजनीति की बिसात पर किसकी चौसर जमेगी।
 
यूपी में इस वर्ष के अंत तक चुनाव होने है व राजनीति का कारक शनि गोचरीय भ्रमण मंगल की राशि से वृश्चिक में जनवरी 2017 तक करेगा। शीला के जन्म लग्न से शनि पंचम भाव से भ्रमण करेगा। गुरु भी अगस्त में कन्या से भ्रमण करेगा, राहु सिंह में ही वर्ष भर रहेगा।
 
 शीला की पत्रिका के दशम भाव में मंगल की मेष राशि है व दूसरी वृश्चिक राशि पंचम में है और वहीं पर शनि विराजमान है। शनि मंगल की राशि में ठीक नहीं रहता। वैसे भाग्य पर गुरु की कृपा दृष्टि अवश्य रहेगी। 
 
इस कारण शीला कांग्रेस को लज्जा से बचाने में समर्थ तो होंगी लेकिन सत्ता का स्वाद चखने में शनि बाधक रहेगा। शीला के जन्म के समय शनि नीचाभिलाषी है। गोचर का शनि भी ठीक नही है। जो मंगल की राशि से भ्रमण कर रहा है।
 
इस प्रकार देखा जाए तो शीला का यूपी में सीएम बनना असंभव है।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जून, 2026)

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

अगला लेख