आकर्षक अभिनेत्री रेखा

स्मृति आदित्य
IFM
खूबसूरत एवं आकर्षक अभिनेत्री रेखा हमेशा ही रहस्य का विषय रही है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उसका प्रभाव एवं आकर्षण बरकरार है। किंतु बॉलीवुड की यह दमकती तारिका दाम्पत्य जीवन के मामले में सौभाग्यशाली नहीं है।

रेखा की कुंडली में सप्तम स्थान पर शुक्र-मंगल की युति है। यह संयोग शादी-ब्याह के मामले अत्यंत नुकसानदेह सिद्ध होता है। साथ ही सप्तम स्थान का स्वामी सूर्य है जो आठवें स्थान में बैठा है। इस तरह के योग पति सुख से वंचित करते हैं।

इन योगों से बचाव के लिए गुरु की अच्छे स्थान में अच्छे ग्रहों के साथ उपस्थिति जरूरी है लेकिन रेखा की कुंडली में यह स्थिति भी सुखद नहीं है। उसका गुरु शत्रु स्थान में केतु के साथ है अत: भविष्य में भी वह इस सुख से वंचित ही रहेगी। लेकिन मंगल-शुक्र सातवीं दृष्‍टि से प्रथम यानी व्यक्तित्व स्थान को देखते हैं। यही वजह है कि उसका सौंदर्य आक्रामक और अत्यंत आकर्षक है।

WD
शुक्र आकर्षण शक्ति बढ़ाता है जबकि मंगल संपूर्ण व्यक्त्वि को प्रभावशा‍ल‍ी बनाता है।

आगामी तीन वर्ष रेखा के लिए पुन: सौभाग्यशाली सिद्ध होंगे। पुरस्कारों के साथ लेखन से जुड़े किसी काम में ‍विशेष सफलता हासिल होगी। कोई फिल्म अगर इस वर्ष प्रदर्शित हुई ‍तो वह मीडिया में खासी चर्चित होगी लेकिन उसके सुपरहिट होने में संदेह रहेगा। रेखा के रहस्यात्मक सौंदर्य की लोकप्रियता बरकरार रहेगी, इसमें कोई संशय नहीं।
Show comments

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के घर आज आएंगी अपार खुशियां, पढ़ें 28 अप्रैल का दैनिक राशिफल

28 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय