देश के पाँच राज्य बने चुनौती

Webdunia
ND
देश के पाँच राज्यों की जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है, उसने सरकार और समाज दोनों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। चीन भले ही हम किसी और मामले में मात न दे सके, पर माना जा रहा है कि जल्द ही हम जनसंख्या की रेस में चीन को पीछे छोड़ देंगे। क्योंकि, ये पाँच राज्य ही अपने आपमें देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा समाए हैं और उसे बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

जनसंख्या के प्रारंभिक आँकड़ों पर नजर डालें तो देश को परेशान करने वाले पाँच राज्य हैं उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या है 199581477 (16.49 फीसदी), बिहार की है 103804637 (8.59 फीसदी), पश्चिम बंगाल की 91347736 (7.55 फीसदी), महाराष्ट्र की 112372972 (9.29 फीसदी) और आंध्र प्रदेश की जनसंख्या है 84665533 (7.00 फीसदी)।

इन पाँच राज्यों की देश की जनसंख्या में हिस्सेदारी 48.91 फीसदी होती है। इसके बावजूद इस बार के आँकड़े जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में बढ़ते दिखाई देते हैं। अच्छी खबर यह है कि आबादी की वृद्घि दर में कमी देखी गई। 1991 की गणना में आबादी में 23.87 फीसदी की और 2001 में 21.54 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 2011 की जनगणना के अनुसार बीते दशक में आबादी 17.64 फीसदी ही बढ़ी है। जनसंख्या वृद्घि दर में निरंतर गिरावट दर्ज की गई। एक दशक के दौरान वृद्घि दर में 3.90 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

' दो राज्यों की जनसंख्या ही आजादी के वक्त की आबादी के बराब र'
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद देश की आबादी थमने का नाम नहीं ले रही। आश्चर्य इस बात का कि आजादी के समय भारत की आबादी करीब 33 करोड़ थी, उतनी तो हम हर दशक में बढ़ाते जा रहे हैं। जनसंख्या के ताजा प्रारंभिक आँकड़ों के मुताबिक सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार की आबादी का जोड़ ही करीब 30 करोड़ से ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में कुल 199581477 की आबादी होने का प्रारंभिक अनुमान है।

इनमें 104596415 पुरुष हैं और 94985062 महिलाएँ हैं। देश की कुल आबादी में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 16.49 फीसदी है। जिस तेजी से इस राज्य की जनसंख्या बढ़ रही है, उसे थामना आसान नहीं लग रहा। उधर, बिहार की आबादी भी 103804637 है, जिसमें 54185347 पुरुष और 49619290 महिलाएँ हैं। देश की आबादी में इस राज्य की हिस्सेदारी भी 8.59 बैठती है।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?