Mission Chandrayaan : इसरो ने जारी किया नया वीडियो, कहा- मिशन समय पर

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (13:17 IST)
Chandrayaan-3 news in hindi : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने मंगलवार को लैंडर का नया वीडियो जारी किया है। एक्स पर पोस्ट कर इसरो ने कहा कि मिशन समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है!
 
इसरो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार 17:20 बजे शुरू होगा। लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से ली गई चंद्रमा की छवियां हैं। 
 
एलपीडीसी इमेजेस ऑनबोर्ड मून रिफरेंस मैप के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।
 
 
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 किमी की ऊंचाई से लैंडर विक्रम की चांद पर सॉफ्‍ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। लैंडिंग से 2 घंटे पहले इस बात का फैसला होगा कि लैंडिंग 23 अगस्त को होगी या नहीं। ISRO ने एक प्लान B भी तैयार किया है जिसके तहत 27 अगस्त को भी लैंडिंग कराई जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

MP : भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामले को लेकर पार्टी ने दिया यह बयान

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में, विश्वविद्यालय ने जताया ऐतराज, भाजपा ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी, भारत-PAK के बीच जंग के हालात ले सकते थे खतरनाक मोड़

पिता को मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किए जाने पर बेटे ने कहा- इस सम्मान के लिए शुक्रिया पापा

अगला लेख