Hanuman Chalisa

Chandrayaan-3 : चांद तक कैसे सफर कर रहा है चंद्रयान-3, इटली ने कैद किया नजारा, देखें वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (18:12 IST)
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने अपना तीसरा पड़ाव पार कर लिया है। अब चंद्रयान-3 के लिए 20 जुलाई की तारीख महत्वपूर्ण है। इस बीच मैनसिआनो, इटली में स्थित वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की यात्रा के दौरान अंतरिक्ष से उड़ान भरने का एक असाधारण वीडियो कैप्चर किया है। चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
ALSO READ: Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 का तीसरा ऑर्बिट बदला गया, ISRO ने बताया अब 20 जुलाई क्यों है बड़ी तारीख
वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट, जो अपने वास्तविक समय कवरेज और महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं को साझा करने के लिए प्रसिद्ध है, ने इस नवीनतम कैप्चर के साथ एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
 
यह प्रोजेक्ट कई अत्याधुनिक दूरबीनों का संचालन करती है, जिसमें मैनसिआनो, इटली में एक दूरबीन भी शामिल है, जिसने विस्मयकारी फुटेज को कैप्चर करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 
 
पूरी हुई तीसरी प्रक्रिया : ISRO ने मंगलवार को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय ने कहा कि उन्नयन की अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अंजाम दिए जाने की योजना है। इसरो ने कहा कि तीसरी कक्षा उन्नयन प्रक्रिया आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमान नेटवर्क)/इसरो, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक पूरी की गई।
 
साउथ पोल पर करेगा लैंड : चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की रिचर्स करेंगे। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

सभी देखें

नवीनतम

Jagannath Puri : जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर मंडराया चीलों का झुंड, क्या बड़ी घटना का संकेत, भविष्यमालिका से क्यों जोड़ रहे लोग

हवाई किराया क्यों नहीं कर सकते कंट्रोल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने क्या बताई मजबूरी

अगर कोई दुकानदार सिक्का लेने से मना करे तो क्या करें? RBI ने दी जानकारी

प्रगतिशील किसान सम्मेलन में खेत पर गूंजी खेती की बात, रबी सत्र की किसान पाठशाला 8.0 का शुभारंभ

CM योगी की प्रेरणा से कस्टम ज्वेलरी उद्यम ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

अगला लेख