चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न, इसरो के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (09:24 IST)
PM Modi gets emotional : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर उन्होंने वैज्ञानिकों से बात की। इस दौरान वे भावुक भी हो गए।

ALSO READ: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, चंद्रयान 3 के टच पाइंट का नाम शिवशक्ति, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे
पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारत आते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था। आप सबको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपके धैर्य को, सैल्यूट आपकी लगन को, सैल्यूट आपके जज्बे को। आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद है।
 
चंद्रयान 3 सफलता का जश्न मनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं। वह पल अमर हो गया।
 
 
पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय को लग रहा था कि विजय उसकी अपनी है। हर भारतीय को लग रहा था जैसे वह खुद एक बड़े एक्जाम में पास हो गया है। आज भी बधाइयां दी जा रही हैं, संदेशे दिए जा रहे हैं और ये सब मेरे देश के वैज्ञानिकों ने मुमकिन बनाया है। मैं आपका जितना गुणगान करूं, कम है, जितनी सराहना करूं, कम है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस Point को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 लोग घायल

Weather Update: देशभर में वर्षा का दौर जारी, दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार, जानें देशभर का मौसम

रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

अगला लेख