Dharma Sangrah

Chandrayaan-3 की सफलता से चिढ़ा चीन, वैज्ञानिक बोले- दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतारा यान

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (18:04 IST)
Chandrayaan-3  : भारत की कामयाबी से चीन सहन नहीं होती है। भारत ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान को उतारा, जिसमें इसरो के वैज्ञानिकों का लौहा दुनिया ने माना। अब चीन के एक बड़े वैज्ञानिक के बयान से खलबली मच गई है। वैज्ञानिक का दावा है कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा। चीन के अंतरिक्ष वैज्ञानिक ओयूयांग जियूआन ने बुधवार को यह दावा किया।
  
जियूआन चीन के पहले चंद्र मिशन के मुख्‍य वैज्ञानिक रह चुके हैं। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि भारत के चंद्रयान 3 ने न तो दक्षिणी ध्रुव पर या न ही उसके पास लैंडिंग की है। 
 
चीनी वैज्ञानिक ने कहा कि 'चंद्रयान-3 का लैंडिंग साइट चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव नहीं था। न ही चंद्रमा का ध्रुवीय इलाका या अंटारकटिक का ध्रुवीय इलाका।' जियूआन चीन के अकादमी ऑफ साइंसेज के सदस्‍य हैं। उन्‍होंने साइंस टाइम्‍स अखबार से बातचीत में यह दावा किया।
 
किस मान्यता पर किया दावा : चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव कहां पर है। धरती पर यह तय है कि 66.5 और 90 डिग्री के बीच का दक्षिण का इलाका दक्षिणी ध्रुव है। चीनी वैज्ञानिक अपने दावे के समर्थन में दलील देते हैं कि चूंकि चंद्रमा 1.5 डिग्री झुका है, ऐसे में उसका दक्षिणी ध्रुव का इलाका धरती के मुकाबले बहुत छोटा है। 
 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानना है कि चंद्रमा का दक्षिणी इलाका 80 से 90 डिग्री के बीच है। चीनी वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि यह 88.5 से 90 डिग्री के बीच है जो काफी छोटा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख