चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत ने रचा इतिहास, दु‍नियाभर से मिल रही बधाइयां...

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (20:05 IST)
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग कर यह कामयाबी हासिल करने वाला पहला देश बन गया है भारत। इसरो की इस सफलता पर देश में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक कामयाबी पर भारत समेत दुनियाभर से बधाइयां आ रही हैं।

खबरों के अनुसार, भारत की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से बधाइयां आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तो मानो बधाई संदेशों की बाढ़ ही गई है। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है।
 
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का इसरो द्वारा सीधा प्रसारण किया गया, जिसे देशभर के लोगों ने इसरो के फेसबुक और यूट्यूब पर देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साउथ अफ्रीका से लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखा।
 
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, जीवन धन्य हो जाता है, जब हम ऐसा इतिहास रचते देखते है। ये क्षण अभूतपूर्व है। यह विकसित भारत के शंखनाद का क्षण, भारत के जयघोष का क्षण है। पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थय का क्षण है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो की इस अभूतपूर्व उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, धरती पर लिया गया संकल्प, चांद पर साकार किया। टीम चंद्रयान, ISRO और सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने वर्षों तक इसके लिए परिश्रम किया। 
<

Congratulations @isro on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing! And congratulations to #India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission! https://t.co/UJArS7gsTv

— Bill Nelson (@SenBillNelson) August 23, 2023 >
दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसी भारत की इस सफलता पर बधाई दे रही है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ट्वीट कर भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। 
चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई संदेश 
 
भारत की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चंद्रयान-3 की 'सॉफ्ट लैंडिंग' एक महत्वपूर्ण अवसर, एक ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है।
 
भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लांचपैड के रूप में अलग हो जाता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर भारत को बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकीय क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का साक्ष्य बताया। पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर बधाई दी।
 
पुतिन ने अपने संदेश में कहा, भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर मेरी हार्थिक बधाई। यह बाहरी अंतरिक्ष के अन्वेषण और बेशक विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का साक्ष्य है।
 
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिकों की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 
 
भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो किया कोई नहीं कर सका। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और देश को शुभकामनाएं।
 
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है।
 
भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अरे वाह, मजा आ गया! आज देखिए चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है। मैं इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। 
 
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ऐतिहासिक सफलता पाने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चांद मुबारक! अब और भी आगे जाना है। 
 
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
 
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ऐतिहासिक सफलता पाने पर स्वामी रामदेव ने कहा कि आज बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है। आज स्वदेशी चंद्रयान-3 की सफलता से भारत विश्व की महाशक्तियों में सम्मिलित हो रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का विज्ञान व तकनीकी में वर्चस्व, हमारी मेधाशक्ति व मस्तिष्क का लोहा पूरी दुनिया मान रही है।

चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद इसरायल ने भी बधाई दी है। इसरायल ने ट्वीट करते हुए कहा, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर भारत को हार्दिक बधाई! अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति आपका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है, और यह उपलब्धि विज्ञान और नवाचार के लिए एक और बड़ी छलांग है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्षयान उतारने वाला प्रथम देश बनने पर भारत को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए भारत में हमारे मित्रों को बधाई। भारत ने इतिहास रचना जारी रखा है।
 
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने भी चंद्रयान की सफलता पर अपने भारतीय समकक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत की इसरो टीम को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए बधाई देता हूं।
 
ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने इसे एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया। उन्होंने कहा, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने के लिए भारत को बधाई।
 
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने इतिहास रचने के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, भारत ने इतिहास रचा है! एक दक्षिण एशियाई राष्ट्र और पड़ोसी देश होने के नाते हम चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसने अन्वेषण के नए क्षेत्रों के नए रास्ते खोले हैं।

भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर अभिनेता शाहरुख खान ने भी बधाई दी...
<

Chaand Taare todh laoon….Saari Duniya par main chhaoon. Aaj india aur @isro chhaa gaya. Congratulations to all the scientists and engineers…the whole team which has made India so proud. Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon. #Chandrayaan3 pic.twitter.com/yBJu9k7Q8a

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 23, 2023 >
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महंगाई की मार, दिल्ली में टमाटर 80 रुपए किलो हुआ

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

लालू यादव की भविष्यवाणी, अगस्त में गिर सकती है नरेन्द्र मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

बिहार सरकार ने उठाया सख्त कदम, लगातार पुल ध्वस्त होने पर 15 इंजीनियर सस्पेंड

डॉक्टर ने सामंथा रूथ प्रभु को बताया स्वास्थ्य निरक्षर, अभिनेत्री ने किया पलटवार

नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न और गला दबाकर हत्या, नाबालिग हिरासत में

ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए भारतीय मूल के सांसदों में एक मलयाली भी

हाथरस भगदड़ कांड का मुख्‍य आरोपी देवप्रकाश मधुकर पुलिस के शिकंजे में

अगला लेख
More