चांद पर जहां उतरा था चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने क्यों रखा शिव शक्ति पाइंट नाम?

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (10:00 IST)
Shiv Shakti name of chandrayaan 3 landing place : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की सराहना करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा और 23 अगस्त ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

ALSO READ: चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न, इसरो के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी
यूनान से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर (टच डाउन पॉइंट) उतरा है, उसका नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा जाएगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है। शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिव शक्ति का पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी के जुड़े होने का बोध कराता है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने कहा कि-
येन कर्माण्य पसो मनीषिणो यज्ञे कृण्वन्ति विदथेषु धीराः।
यद पूर्वम यक्ष मन्तः प्रजानाम तन्म मनः शिवसङ्कल्पमस्तु
अर्थात जिस मन से हम कर्तव्य कर्म करते हैं, विचार और विज्ञान को गति देते हैं और जो सबके भीतर मौजूद है, वो मन शुभ और कल्याणकारी संकल्पों से जुड़े। मन के इन शुभ संकल्पों को पूरा करने के लिए शक्ति का आशीर्वाद जरूरी है। यह शक्ति हमारी नारी शक्ति है। हमारी माताएं बहनें हैं।

ALSO READ: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, चंद्रयान 3 के टच पाइंट का नाम शिवशक्ति, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे
क्या सीख देगा तिरंगा पाइंट? : उन्होंने कहा कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे ‘तिरंगा पाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। ये तिरंगा पाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा पाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की याद में भारत 23 अगस्त ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाला विश्लेषण

Mohan Bhagwat : क्या RSS चला रहा है सरकार, BJP से संघ का मतभेद, क्या बोले मोहन भागवत

tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

सभी देखें

नवीनतम

क्या PM मोदी 75 साल की उम्र में होंगे रिटायर, RSS चीफ मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान

LAC विवाद पर आया चीन की सेना का बड़ा बयान, कही यह बात

Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कें बंद, कहीं डूबा घर तो कहीं फंसे लोग

योगी सरकार की अपील- पहले हेलमेट, बाद में ईंधन, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

अगला लेख