Hanuman Chalisa

इंदौर में Lockdown के पहले दिन घरों में रहे लोग, सड़कों पर मामूली ट्रैफिक

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (15:01 IST)
-रिपोर्ट एवं फोटो धर्मेन्द्र सांगले
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लॉकडाउन (Lockdown) के पहले दिन यानी शनिवार को सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर बहुत ही कम ट्रैफिक दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि शहर में लॉकडाउन अब 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

वेबदुनिया ने जब लॉकडाउन को लेकर शहर में पड़ताल की तो सड़कों पर आवागमन तुलनात्मक रूप से काफी कम था। हालांकि पुलिसवालों ने जगह-जगह बैरिकेड्‍स लगाए थे, लेकिन वे किसी को आने-जाने से रोक नहीं रहे थे। 

इस दौरान शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। दवाई की दुकानें जरूर खुली रहीं। बिचौली मर्दाना, कनाडिया रोड, पलासिया क्षेत्र, साकेत चौराहा, तिलक नगर, ‍पिपलियाहाना चौराहा, बंगाली चौराहा, स्कीम नंबर 140, अन्नपूर्णा क्षेत्र आदि स्थानों पर दुकानों आमतौर पर बंद ही ‍रहीं। मेडिकल स्टोर्स, पैथोलॉजी लैब जरूर खुली रहीं। 
 

इंदौर नगर निगम के सभी 19 झोनों पर शनिवार को वैक्सीनेशन का काम बंद रहा। प्रशासन ने वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आवागमन की छूट दी है। 
इंदौर बायपास पर ट्रैफिक कम रहा। हालांकि बाहर से माल लाने वाले वाहनों को लॉकडाउन के प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।     
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

अगला लेख