Hanuman Chalisa

Chhath Puja 2021: छठ पूजा त्योहार पहला दिन 8 नवंबर 2021 चतुर्थी तिथि को, नहाय खाय आज

Webdunia
Chhath Puja 2021:छठ पूजा भगवान सूर्य के लिए की जाती है...भगवान सूर्य को समर्पित यह पर्व  बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। छठ पूजा व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा परिवार की संपन्नता और खुशियों के लिए किया जाता है।
 
चार दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से शुरू होता है और सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है।  इस साल छठ पूजा का त्योहार 8 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा है। उत्तर भारत और खासतौर से बिहार,यूपी,झारखंड में इस त्योहार का बेहद खास महत्व होता है।
 
छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय है। छठ व्रत का पालन करने वाली महिलाएं इस दिन गंगा में पवित्र डुबकी लगाती हैं और केवल एक बार भोजन करती हैं। इस साल यह 8 नवंबर को है। सूर्योदय सुबह 6:46 बजे होगा और सूर्यास्त का समय शाम 5:26 बजे है।
 
छठ पूजा 2021 का शेड्यूल
 
8 नवंबर 2021,सोमवार- (नहाय-खाय)
 
9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)
 
10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
 
11 नवंबर 2021, शुक्रवार- (उगते सूर्य को अर्घ्य)
 
पूजन विधि
 
छठ पूजन पर विशेषतौर से महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा पाठ में सख्त नियमों का पालन किया जाता है। गोबर से लीप कर पूजा स्थल की साफ सफाई होती है. बलराम की पूजा के लिए हल की आकृति बनाई जाती है. इसके लिए भूसे और घास का उपयोग होता है. दिनों के अनुसार खास पूजा होती है।

छठ पूजा की सामग्री (Chhath Puja Samagri List)
 
सूट या साड़ी, बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां, बांस या फिर पीतल का सूप, दूध और जल के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली, 5 गन्ने पत्ते लगे हुए, शकरकंदी और सुथनी, पान और सुपारी, हल्दी,  मूली और अदरक का हरा पौधा,  बड़ा वाला मीठा नींबू, शरीफा, केला,  नाशपाती, पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल का आटा, ठेकुआ, चावल, सिंदूर, दीपक, शहद और धूप  छठ पूजा सामग्री में होनी चाहिए।
ALSO READ: Chhath Puja : कौन हैं छठ मैया, क्यों करते हैं इनकी पूजा, पढ़ें व्रत कथा

ALSO READ: Chhath Puja 2021 : कब मनाया जाएगा छठ पर्व, जानिए छठ पर्व की खास तारीखें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख