Hanuman Chalisa

छठ महापर्व 2021 : पूजा में गन्ना, नारियल, नींबू सहित ये 7 चीजें रखेंगे तब ही मिलेगा शुभ फल

Webdunia
छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है। अगर आप भी यह व्रत कर रहे हैं तो अपनी पूजा में ये 7 चीजें जरूर रखें। 
 
बांस की टोकरी
छठ पूजा के लिए बांस की टोकरी का प्रयोग किया जाता है। इसमें ही पूजन सामग्री रखकर अर्घ्य देने के लिए पूजन स्थल तक जाते हैं। बांस की टोकरी को पूजन में रखने से पहले गंगा जल छिड़क लेना चाहिए। 
 
गन्ना
छठ पूजा में गन्ने का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अर्घ्य देते समय पूजन सामग्री में गन्ने का होना बहुत जरूरी होता है। गन्ने पर कुमकुम लगाकर पूजा स्थल पर रखें।
 
प्रसाद के लिए ठेकुआ
गुड़ और आटे से मिलकर बनने वाले ठेकुआ को छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। इस प्रसाद के बिना पूजा अधूरी होती है। इस प्रसाद को बनाते समय साफ-सफाई और पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है। 
 
चावल के लड्डू 
छठ मैय्या को चावल के लड्डू अत्यंत प्रिय होते हैं। इसका कारण इसकी शुद्धता है क्योंकि चावल कई परतों में तैयार होता है।
 
केला
पूजा में केले का पूरा गुच्छा चढ़ाया जाता है। इसके बाद प्रसाद में उसे वितरित किया जाता है।  
 
नारियल
नारियल पूजन सामग्री में कच्चे नारियल का अपना ही महत्व है। छठ माई को नारियल का भोग लगाकर इसे प्रसाद में वितरित करते हैं। 
 
नींबू
नारियल, लड्डू और गन्ने के साथ ही प्रसाद में नींबू का विशेष स्थान है। प्रसाद के रूप में इसे रखते हुए ध्यान रखना चाहिए कि इस पर चाकू से कोई निशान न लगे।
ALSO READ: छठ पर्व की शुरुआत 8 नवम्बर 2021 से, जानिए आज के दिन क्या किया जाता है

छठ पूजा त्योहार पहला दिन 8 नवंबर 2021 चतुर्थी तिथि को, नहाय खाय आज


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

पुरुषोत्तम मास का पौराणिक महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख