shiv chalisa

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर कैसे करें छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा? जानिए पूजन सामग्री

WD Feature Desk
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (10:30 IST)
ALSO READ: Chhath Puja 2024: छठ पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान एवं विधि
Chhath puja : हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत महत्व है। छठ पर्व साल में 2 बार मनाया जाता है। एक छठ चैत्र के मास में और दूसरा छठ कार्तिक मास में मनाया जाता है। कार्तिक महीने का छठ का पर्व का सर्वाधिक महत्व माना गया है। यह पर्व उत्तर भारत, बिहार, यूपी और झारखंड में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार छठ महापर्व 05 नवंबर से 08 नवंबर 2024 तक मनाया जाएगा। बता दें कि आज से नहाय खाय से छठ महापर्व हुआ शुरू हो गया है। जानते हैं यहां पूजन सामग्री और छठी मैया और सूर्यदेव के पूजन की विधि...
 
Highlights 
सूर्य देव की पूजा कैसे करें : 
 
• छठ पर्व के दिनों में भगवान सूर्य नारायण को भी अर्घ्य देने की एक विधि होती है। 
• सूर्य अर्घ्‍य के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर जल को सूर्य के समक्ष अर्पित करते हैं।
• इसमें एक बांस के सूप में केला एवं अन्य फल, अलोना प्रसाद, ईख आदि रखकर उसे पीले वस्त्र से ढंक दें। 
• तत्पश्चात दीप जलाकर सूप में रखें।
• फिर सूप को दोनों हाथों में लेकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए 3 बार अस्त होते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें। 
• मंत्र : ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते। अनुकम्पया मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर:॥
ALSO READ: Chhath Puja 2024 Wishes: छठ महापर्व पर भेजें ये 10 शुभकामना संदेश
छठ पर्व पर कैसे करें पूजन, जानें पूजा विधि : 
 
• छठ के चार दिनों तक शुद्ध शाकाहारी भोजन किया जाता है, दूसरे दिन खरना का कार्यक्रम होता है, तीसरे दिन भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन भक्त उदियमान सूर्य को उषा अर्घ्य देते हैं।
• इस पर्व में पहले दिन घर की साफ सफाई की जाती है। 
• छठ के दिन सूर्योदय में उठना चाहिए। 
• पर्व से दो दिन पूर्व चतुर्थी पर स्नानादि से निवृत्त होकर भोजन किया जाता है। 
• पंचमी को उपवास करके संध्याकाल में किसी तालाब या नदी में स्नान करके सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। 
• तत्पश्चात अलोना (बिना नमक का) भोजन किया जाता है। 
• षष्ठी के दिन प्रात:काल स्नानादि के बाद संकल्प लिया जाता है। 
• संकल्प लेते समय इस मंत्रों का उच्चारण किया जाता है- 
• मंत्र : ॐ अद्य अमुक गोत्रो अमुक नामाहं मम सर्व पापनक्षयपूर्वक शरीरारोग्यार्थ श्री सूर्यनारायणदेवप्रसन्नार्थ श्री सूर्यषष्ठीव्रत करिष्ये।
• पूरा दिन निराहार और निर्जल रहकर पुनः नदी या तालाब पर जाकर स्नान किया जाता है और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है।

ALSO READ: Chhath Puja katha: छठ पूजा की पौराणिक कथा
 
छठ पूजन की सामग्री की सूची यहां जानें : 
 
प्रसाद के लिए बांस की 3 टोकरी
बांस या पीतल के 3 सूप
शुद्ध जल और दूध का लोटा
थाली
गिलास
नारियल
साड़ी-कुर्ता पजामा
गन्ना पत्तों के साथ
हल्दी अदरक हरा पौधा
सुथनी
शकरकंदी
डगरा
हल्दी और अदरक का पौधा
नाशपाती
नींबू बड़ा
केला, केले का पूरा गुच्छा
शहद की डिब्बी
पान सुपारी
कैराव
सिंदूर
कपूर
कुमकुम
अक्षत के लिए चावल
चन्दन
ठेकुआ, मालपुआ 
खीर-पूड़ी
खजूर
सूजी का हलवा 
चावल का बना लड्डू/लड्डुआ
सेब
सिंघाड़ा
मूली।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Chhath puja date: छठ पूजा का महापर्व कब है, क्या है सूर्योदय और सूर्यास्त का समय?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

अगला लेख