छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले BJP नेता की हत्या, प्रचार के समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया हमला

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (21:20 IST)
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में संदिग्ध नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार का यह जानकारी दी। नारायणपुर उन 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की यह घटना उस समय की है, जब दुबे झाराघाटी थाना क्षेत्र में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे कि तभी उन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद कर जिला मुख्यालय भेजा गया।
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी ओम माथुर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुबे की नक्सलियों ने उस समय हत्या कर दी जब वह चुनाव प्रचार पर निकले थे।
 
माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूं। पार्टी इस कायरतापूर्ण घटना की निंदा करती है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख