Hanuman Chalisa

अमित शाह का हमला, राहुल गांधी को जवाब मांगने का हक नहीं

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (17:18 IST)
गरियाबंद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि 55 वर्षों तक देश का विकास नहीं किया और अब पिछले पंद्रह वर्षों से भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों पर ले गई है तो  गांधी जवाब मांग रहे हैं, उन्हें जवाब मांगने का हक नहीं है। 
 
शाह ने यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ विकास में बेहद पीछे था, कांग्रेस ने तो इसे बीमारू राज्य बना दिया था। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, इसे बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी पर ला खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब चौथी बार भाजपा की सरकार बनने पर इसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। 
 
शाह ने कांग्रेस की पर आरोप लगाते हुए कहा कि कभी विकास का काम नहीं किया। गरीबों के विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 से अधिक योजनाएं लागू की हैं। आम जनता को घर, गैस और शौचालय भाजपा की सरकार ने दिए हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

अगला लेख