Hanuman Chalisa

भाजपा में आए पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

विशेष प्रतिनिधि
रायपुर। नौकरशाही से सियासत में आने वाले पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हाल में ही बीजेपी की सदस्यता लेने वाले चौधरी को भाजपा की घोषणा-पत्र समिति का सदस्य बनाया गया है।
 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा चुनाव चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जो घोषणा-पत्र समिति बनाई है, उसमें चौधरी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। खास बात यह है कि समिति में ओपी चौधरी के साथ मुख्यमंत्री रमनसिंह भी बतौर सदस्य शामिल हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को समिति का संयोजक बनाया गया है।
 
अगर बात करें समिति के अन्य सदस्यों की तो राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, सांसद रमेश बैस, मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, कार्यालय मंत्री सुभाष राव, महापौर मधुसूदन यादव, विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
 
इतने दिग्गज नेताओं के बीच ओपी चौधरी को समिति में शामिल होना उनके बढ़ते सियासी कद को दिखाता है। सियासी गलियारों में चौधरी को सीएम रमन का करीबी माना जाता है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि ओपी चौधरी को युवाओं को रिझाने के लिए बीजेपी का नया विजन तैयार करने की अहम जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। वहीं ओपी चौधरी के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेजी से चल रही है।
 
विवादों में चौधरी : वहीं ओपी चौधरी विवादों में भी आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने भष्टाचार का आरोप लगाते हुए चौधरी की शिकायत लोक आयोग से की है। आप का आरोप है कि दंतेवाड़ा कलेक्टर रहते हुए चौधरी ने सरकारी जमीन को निजी हाथों में सौंपकर 15 लाख का चूना लगाया है।
 
मुख्यमंत्री ने किया बचाव : ओपी चौधरी पर लगे आरोप को मुख्यमंत्री रमनसिंह ने खारिज किया है। सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कुछ सूझ नहीं रहा इसलिए आरोप लगा रही है। सीएम ने ओपी चौधरी को बेदाग छवि का बताया। वहीं घोषणा पत्र समिति में शामिल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपी चौधरी की कलेक्टर के तौर पर प्रशासनिक ताकत को सबने देखा है और पार्टी योग्य आदमी का उपयोग करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख