छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमनसिंह अब बने हिटलर

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (14:28 IST)
रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जमकर शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष, कोई भी एक-दूसरे पर हमले करने में पीछे नहीं हट रहा है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हमलावर अंदाज में सोशल मीडिया पर रमनसिंह का फोटो शेयर किया, जिसमें वे हिटलर की तरह दिख रहे हैं। 
 
कांग्रेस ने ट्‍वीट कर रमन पर हमला करते हुए कहा कि क्या अपनी आवाज उठाना अपराध है? राज्य रमनसिंह सरकार हिटलरशाही अपना रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज क्यों? क्या राज्य सरकार डर गई है?  
 
एक अन्य ट्‍वीट में कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हिटलर डॉ. रमनसिंह की तानाशाही का जवाब अब इस प्रदेश की संघर्षवान जनता देगी। जनता पर बरसाई गई हर एक लाठी का जवाब मिलेगा। और हां... प्रकृति की लाठी में आवाज नहीं होती।
 
कांग्रेस की ओर से एक और ट्‍वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि जब आधुनिक भारत में छत्तीसगढ़ का राजनीतिक इतिहास लिखा जाएगा, तब रमनसिंह का नाम एक डरपोक तानाशाह के रूप में 'काले' अक्षरों में अंकित होगा। 18 सितंबर 2018 का दिन सत्ताधारियों की कायरता के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख