रमन पर हामी

भाजपा विधायक दल ने लगाई मुहर

Webdunia
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा विधायक दल का निर्विरोध नेता चुना गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे दिलाई जाएगी। नेता चुने जाने के बाद डॉ. सिंह ने राज्यपाल ईएएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। विधायकों के आने का सिलसिला सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गया था। अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते विधायक भाजपा कार्यालय पहुँचते रहे। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ताओं ने सभी विधायकों को तिलक लगाया और आरती उतारकर अभिनंदन किया। सबसे अंत में प्रेमनगर की विधायक रेणुका सिंह पहुँचीं।

मुख्यमंत्री तय करेंगे कैबिनेट : बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रसाद ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस मैदान में डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अन्य मंत्रियों को उस दिन शपथ नहीं दिलाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सहयोगी तय करने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का होता है। इसलिए डॉ. सिंह शपथ लेने के बाद अपने कैबिनेट को आकार देंगे। इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हीं रजवाड़ों का सम्मान करती है, जो सामतंवादी प्रवृत्ति को छोड़कर जनता के बीच जाकर काम करते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मिली शानदार कामयाबी पर प्रसन्नता जताते हुए प्रसाद ने कहा कि मतदाताओं ने हिंसा का जवाब लोकतंत्र के हथियार से दिया।

मंत्रिमंडल का इस्तीफा : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर राज्यपाल ने बुधवार को निवर्तमान मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने डॉ. सिंह से नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण होने तक मंत्रिमंडल सहित अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया।

नया रमन होगा आपके सामने : नेता चुने जाने के बाद विधायकों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा पर विश्वास करने के लिए वे प्रदेश की दो करोड़ जनता के प्रति आभारी हैं। यह आभार इसलिए भी है क्योंकि जनता ने उनकी काबिलियत से अधिक भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अब वे अपना हर पल जनता की सेवा में लगाएंगे, क्योंकि उनका लक्ष्य गरीबों के आंसू पोछना ही नहीं, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब आप सभी के सामने नया डॉ. रमन होगा, क्योंकि उन्हें जनता के विश्वास पर खरा उतरना है।

पारदर्शिता के साथ स्वच्छ प्रशासन देने का वादा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला है। जो गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधारकर नई गाथा लिखी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि साय के कुशल नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता तक पहुँच पाई है। वरिष्ठ नेताओं का चरणवंदन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि नए विधायकों को वे नसीहत देना चाहेंगे कि आम जनता की पीड़ा को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। (नईदुनिया)

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

इस शख्स ने 8 बार डाल दिया वोट, FIR दर्ज, पूरी पोलिंग टीम सस्पेंड

Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक हाहाकार

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच