छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 मई 2025 (12:45 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर—बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक जवान घायल हुआ है।
 
उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। 
 
इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि यह इलाका नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है तथा अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य स्थित है। डीआरजी जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार देते हुए बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।
 
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

9 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, चीनी महिला समेत 2 गिरफ्तार

Maharashtra के विरार में इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बात

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, अब तक 41 की मौत, ट्रेनें रद्द, स्कूलों में छुट्टी

Vaishno Devi landslide : वैष्णोदेवी लैंडस्लाइड में अब तक 34 लोगों की मौत, CM उमर ने पूछा- खराब मौसम की चेतावनी के बाद भी यात्रियों को क्यों नहीं रोका गया

अगला लेख