Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (16:28 IST)
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कार की टक्कर से 30 वर्षीय कांग्रेस नेता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कोंडागांव थानांतर्गत डोगरीगुड़ा गांव के करीब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी शादी की खरीदारी के लिए मोटरसाइकल से कोंडागांव के स्थानीय बाजार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत के पंच थे और चंपी गांव की सरपंच हैं। भोयर कांग्रेस की युवा शाखा युवा कांग्रेस में स्थानीय विधानसभा उपाध्यक्ष भी थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे कौशिक ने भोयर की मोटरसाइकल को पीछे से टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में हेमंत और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भोयर और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां भोयर की मौत हो गई। घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।ALSO READ: कनाडा में बस स्टैंड पर खड़ी भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की हत्या, किसने चलाई गोली?
 
अधिकारियों ने बताया कि कौशिक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भोयर और कौशिक दोनों मुलमुला गांव के निवासी थे। कौशिक ने मुलमुला गांव के सरपंच पद के लिए भी चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए थे। हेमंत भोयर के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि कौशिक ने पंचायत चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की है।
 
बबलू ने आरोप लगाया कि कौशिक लंबे समय से उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था और पिछले पंचायत चुनाव के बाद से मेरे भाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को मौका मिलते ही कौशिक ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद भोयर के परिवार के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार रात को कौशिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और जिला अस्पताल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कौशिक ने भोयर की हत्या की है।ALSO READ: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या
 
राज्य के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि कौशिक ने भोयर की हत्या की है तथा गांव की सरपंच को घायल कर दिया है। मरकाम ने कहा है कि स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

कटनी में स्कूल टीचर का पाप, बच्चों को खुलेआम पिलाई शराब, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Chhattisgarh: कोरबा में चोरी के शक में मालिक ने श्रमिकों को दीं यातनाएं, नाखून उखाड़े व करंट लगाया

अगला लेख