जिंदा है चाचा नेहरू की यादें

जब नेहरूजी आए थे नंदानगर...

Webdunia
ND
मिलनसार व्यक्तित्व और दूरदृष्टि के धनी पंडित जवाहरलाल नेहरू का आम लोगों से गहरा जुड़ाव था। उनकी विशेषताओं और व्यवहार की छाप भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं राजनीति में ही नहीं बल्कि आम लोगों में उनकी लोकप्रियता पर भी देखी जा सकती है।

चाचा नेहरू के पारदर्शी व्यवहार का नमूना इंदौर के लोगों को भी देखने को मिला था जब वे 3 नवंबर 1958 को कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने यहाँ आए थे। इंदौर आगमन पर वे मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष रामसिंहभाई वर्मा के आग्रह पर नवनिर्मित नंदानगर का मुआयना करने पधारे थे। मुआयने के दौरान वे लोगों से बात किए बगैर कैसे रह सकते थे, अतः इस दौरान वे कुछ घरों में भी गए और जानकारी हासिल की। उनके साथ राज्यपाल श्री पारसकर, मुख्यमंत्री श्री कैलाशनाथ काटजू और श्रम मंत्री वीवी द्रविड़ भी थे। उस समय नेहरू जी से हुई लोगों की बातचीत के कुछ अंश।

मुझे कहा बड़ा प्यारा बच्चा है
ND
नेहरूजी का बच्चों के प्रति प्रेम और मिलनसारिता का नमूना केवल 12 मिनट में ही देखने को मिला। इंदौर आगमन पर नेहरूजी स्व. रामचंद्र जोशी के घर (मकान नं. 371, रोड न.7 नंदानगर) आए थे। श्री जोशी के पुत्र राजेन्द्र जोशी बताते हैं कि उस समय मेरी उम्र 10 वर्ष थी। घर में आते ही नेहरूजी ने मुझे उठाया और कहा बड़ा प्यारा बच्चा है।

घर के बगीचे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी चीजें लगाएँ जो आसानी से दैनिक उपभोग में लाई जा सके। श्रीमती कांता जोशी ने बताया कि नेहरू जी ने नई कॉलोनी के बारे में जानकारी ली। उस समय उनके पति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके मुँह से बोल नहीं फूटे। उनके आगमन की तैयारी के चलते करीब 10 दिन पहले से श्री जोशी के घर में मेहमानों के आने पर रोक लगा दी गई थी।

बगैर शर्म के जताया अपनापन
ND
नेहरूजी में किसी भी काम के लिए हिचक नहीं थी। वे हर काम काफी सकारात्मकता और उत्साह के साथ करने में विश्वास रखते थे। 60 वर्षीय श्रीमती रामप्यारीबाई मैंदोला ने बताया कि जब नेहरूजी उनके घर आए थे, तब मेरी उम्र केवल 15 वर्ष थी। उन्होंने पूछा कि क्या पका रही हो बेटी, बड़ी खुशबु आ रही है।

जब नेहरूजी को बताया गया कि आलू-टमाटर की सब्जी बनाई गई है तो उन्हो ंने बगैर किसी शर्म और झिझक के चखने की इच्छा जाहिर की। इस पर श्रीमती मैंदोला ने थाली सजाकर दी और सभी अतिथियों ने खाना चखा। उनका अपनापन देखकर श्रीमती मैंदोला को आश्चर्य हुआ। खाना चखने के बाद नेहरू ने खाने की तारीफ की और पौष्टिक खाना बनाने पर जोर दिया। इतने बड़े व्यक्ति क ा इतना सरल होना ताज्जुब की बात है।

भावी समस्याओं से किया आगाह
ND
नेहरूजी आने वाली समस्याओं के बारे में आसानी से जान लेते थे। उनकी दूरदृष्टि का उदाहरण देते हुए 80 वर्षीय श्रीमती राधाबाई कश्यप ने बताया कि जब नेहरूजी उनके घर आए तो उन्होंने घर की सफाई की तारीफ की। साथ ही घर के सदस्यों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में तभी खुशहाली होगी जब जनसंख्या नियंत्रित हो ंगी। जनसंख्या को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसलिए जीवन में हमेशा 'हम दो, हमारे दो' को ध्यान में रखना।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनी और घर की हर समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है, लेकिन जनसंख्या बढ़ने के कारण हमारे देश में जो समस्याएँ पैदा होंगी वे काफी विकराल रूप धारण कर लेंगी। ऐसे में उन्हें हल करना काफी मुश्किल होगा।
Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं