चाचा नेहरू का हैप्पी बर्थ डे

Webdunia
किस्सा 1962 का है। तब चीन ने भारत पर एकाएक हमला कर दिया था, जिसमें हमारे देश को काफी हानि उठानी पड़ी थी। उस युद्ध के बाद ही 14 नवंबर को पं. जवाहरलाल नेहरू का 73वाँ बर्थडे आया। पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में योगदान देने के लिए नेहरूजी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उन्हें सोने से तौलने का निर्णय किया।

यह तय किया गया कि नेहरूजी के वजन से दो गुना सोना चीन के आक्रमण से उत्पन्न संकटकालीन स्थिति में मदद के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में दिया जाए। नेहरूजी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। उनका वजन किया गया।

एकत्रित सोने में से उनके वजन के दो गुने के बराबर सोना तौला गया। दो गुना सोना लेने पर भी एकत्रित सोने का काफी भाग बचा रह गया। बचे हुए सोने को देखकर नेहरूजी ने बड़ी भोली मुखमुद्रा बनाते हुए कहा, 'क्या ये बचा हुआ सोना वापस ले जाओगे?'

नेहरूजी के मासूमियत भरे शब्दों से हँसी का वातावरण छा गया और बचा हुआ सोना भी प्रधानमंत्री सुरक्षा कोष में दे दिया गया।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.