rashifal-2026

14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
the first Prime Minister of India: हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में मनाया जाता है, क्‍योंकि उन्‍हें बच्‍चों से बहुत लगाव था और वह बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। 
 
नेहरू जी मानना था कि बच्‍चों की विकास मतलब देश का विकास। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को यानी उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है।

बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के भविष्य और उनकी भलाई को लेकर बहुत सजग थे। वे कहते थे कि बच्चे समाज की नींव हैं, अत: बच्चे देश का भविष्य होने के कारण उनकी भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए। 
 
पंडित नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 में इलाहाबाद (भारत) में हुआ था। इसीलिए हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था और इसी दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

हालांकि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। तथा 27 मई 1964 में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद से, उनकी जयंती पर ही 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। 
 
बाल दिवस भारत अपने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मनाता है। इस दिन स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है, विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करके उन्हें उपहार देकर और ढेर सारा प्यार देकर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। जितना नेहरू जी बच्चों को पसंद करते थे, तो उससे ज्यादा बच्चे उन्हे प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे।

ALSO READ: आज भी प्रेरित करते हैं पं. नेहरू के ये खास 10 विचार

ALSO READ: 14 नवंबर : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, जानें 15 खास बातें
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

Quotes of Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर अपनों को भेजें ये खास 7 भावपूर्ण संदेश

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, जानें उनके 6 खास कार्य

Guru Tegh Bahadur Shahidi Diwas: गुरु तेग बहादुरजी का शहीदी दिवस आज

अगला लेख