Hanuman Chalisa

जानिए क्रिसमस पर क्यों सजाया जाता है क्रिसमस क्रिब...

Webdunia
क्या आप जानते हैं क्रिसमस क्रिब का महत्व


 
क्रिसमस के त्योहार में क्रिसमस क्रिब यानी गौशाला का काफी महत्व रहता है। गौशाला यानी क्रिब जहां प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। जैसे कन्हैया के स्वागत के लिए उनका पालना सजाया जाता है, यीशु मसीह के स्वागत में गौशाला बनाई और सजाई जाती है। 
 
घर के किसी अच्छे से कोने में या आंगन में, किसी सुरक्षित जगह, जहां क्रिसमस के दिन सभी आकर प्रभु यीशु के दर्शन कर सकें, क्रिब सजाया जाता है। यूं तो बाजार में बने बनाए क्रिब मिल जाते हैं, जिसमें माता मरियम, संत जोसफ, बालक यीशु के साथ भेड़ और चरवाहे रहते हैं। कुछ लोग घर पर ही क्रिब तैयार करना पसंद करते हैं। 
 
अमूमन लकड़ी की गौशाला बनाई जाती है। इसमें पुआल रखकर माता मरियम को बिठाया जाता है, जिसमें बालक यीशु को उनकी गोद में प्रतिष्ठित किया जाता है। संत जोसफ को पास में खड़ा कर, चरवाहों और भेड़ों को बालक यीशु के ईद-गिर्द सजाया जाता है। 


 
क्रिब को सुनहरे कपड़ों, झिलमिल सितारों से सजाया जाता है। क्रिब में बल्ब, ट्यूब लाइट के साथ बिजली की झालरें भी लगाई जाती हैं, ताकि गौशाला पवित्र आभा से भर उठे। क्रिसमस के दिन सुबह से ही एक-दूसरे के घर आने-जाने वाले लोग हर घर के क्रिब के दर्शन जरूर करते हैं। 
 
ऐतिहासिक पारम्परिक रूप से क्रिब के चार-पांच डिजाइन होते हैं- कोस्टनर क्रिब, बारोक्यू क्रिब, सेंट ओसवाल क्रिब, ऑस्टिरोलर क्रिब, लिटिल ऑस्टिरोलर क्रिब। हालांकि ये कम ही देखने को मिलते हैं।

आजकल लोग डिजाइनर तरीके से भी क्रिब सजाने लगे हैं। उसमें अमन और शांति के संदेश वाले पटल भी लगाए जाते हैं। इस दिन कई ईसाई परिवारों के घरों में बेथलेहम की उस रात के परिदृश्य का छोटा-सा कोना सुरूचि से सजाया जाता है। क्रिब में मदर मैरी की गोद में नवजात यीशु को देख लोग खुशियां मनाते हैं।



 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल