Biodata Maker

ईसाई समुदाय प्रभु यीशु की याद में मनाएगा पाम संडे

Webdunia
यीशु का यरुशलम प्रवेश यानी पाम संडे

29 मार्च को पाम संडे (Palm Sunday) मनाया जा रहा है। पाम संडे यानी खजूर रविवार को ईसाई धर्म के अनुयायियों के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाते हैं। 
 
पवित्र बाइबल में कहा गया है कि प्रभु यीशु जब यरुशलम पहुंचे, तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे। लोगों ने प्रभु यीशु की शिक्षा और चमत्कारों को शिरोधार्य कर उनका जोरदार स्वागत किया था। यह बात करीब दो हजार वर्ष पहले की बताई जाती है। उस दिन की याद में पाम संडे मनाया जाता है।
 
इसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। इसका समापन ईस्टर के रूप में होता है। पाम संडे दक्षिण भारत में प्रमुखता से मनाया जाता है। इसे 'पैसन संडे' भी कहा जाता है। इस अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और ‍मिस्सा का आयोजन भी होगा। साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाएगा।
 
ईसाई समाज पाम संडे के दिन प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाकर इस दिन का स्वागत करते हैं। वे हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु के आने की खुशी में गीत गाएंगे। गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रभु आराधना एवं भक्ति का सिलसिला ईस्टर तक जारी रहेगा। इसमें झांकी सजाकर प्रभु के जीवन को दर्शाया जाएगा। 
 
 

पाम से ईस्टर संडे तक प्रभु की विशेष आराधना
 
इन दिनों संपूर्ण ईसाई समाज प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहेंगे। 29 मार्च, रविवार को पाम संडे के साथ चर्च में प्रारंभ होने वाला विशेष आराधना का दौर ईस्टर तक जारी रहेगा।

गुड फ्राइडे को एक तरफ जहां ईसाई समाजजन प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ने को लेकर दुख भोग करेंगे, वहीं उनके पुनरुत्थान दिवस पर चर्चों में विशेष आराधना होगी तथा ईसाई बंधु एक-दूसरे के साथ ईस्टर की खुशियां मनाएंगे। 

 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय