X-mas : मध्यप्रदेश में इन 5 जगहों पर बना सकते हैं यादगार क्रिसमस

Webdunia
मध्यप्रदेश में यूं तो क्रिश्‍चियनों की संख्‍या बहुत कम है लेकिन पूरे प्रदेश में उनके स्कूल, अस्पताल और चर्चों की संख्या बहुत अधिक है। हर शहर में प्रमुख चर्चों में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारवाद और क्रिश्‍चिन स्कूलों के चलते आजकल इस त्योहार को सभी धर्मों के लोग मनाने लगे हैं। यदि आप भी इस त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश की इन 5 में से किसी एक जगह जरूर जाएं।
 
1. इंदौर : इंदौर में रेड चर्च और व्हाइट चर्च में क्रिसमस को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। यह दोनों ही चर्च एक दूसरे से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। दोनों ही चर्चों को अच्छे से सजाया जाता है। यहां पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। चर्च ही नहीं इंदौर के हर शॉपिंग मॉल और मार्केट में भी बहुत रोनक रहती है। इंदौर में आप रालामंडल, चिडि़यांघर, राजवाड़ा पैलेस, लालबाग पैलेस या फिर टाउन हॉल जैसी बेहतरीन जगहों भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
 
2. भोपाल : भोपाल में भी इंदौर जैसी ही रोनक रहती है। यहां की खास बात यह है कि क्रिसमस पर बड़ा तालाब के आसपास की जगहों को लाइट्स की जगमग में क्रिसमस बहुत ही अच्‍छा लगता है। यहां नाइट्स क्लब में पार्टी का मजा भी ले सकते हैं और वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, ट्राइबल म्यूजियम और सैर सपाटा जैसी जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
3. मांडू : यदि आप क्रिसमस की छुट्टी का आनंद घर और चर्च को को छोड़कर कहीं और लेना चाहते हैं तो इंदौर के पास मांडू जा सकते हैं। मालवा के परमार राजाओं का इस शहर में राज महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि देख सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।
 
4. पचमढ़ी : यदि आप क्रिसमस की छुट्टियां प्राकृतिक जगह बिताना चाहते हैं तो होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। राजधानी भोपाल से यहां पहुंचना और रहना बहुत ही आसान और सस्ता है। पंचमढ़ी जा रहे हैं तो इसके पहले भेड़ाघाट और बाद में अमरकंटक जरूर जाएं।
 
5. बांधवगढ़ : यदि आप जंगल की सेर करना चाहते हैं तो बांधवगढ़ जाएं। यह स्थल मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यहां जंगल में घूमने का आनंद ही कुछ ओर है क्योंकि यहां बंगाल के टाइगर, सफेद बाघ, लंगूर, हिरण, हाथी, प्राइमेट और अनेक प्रकार के लुप्तप्राय पक्षियों के नजारे आपको देखने को मिलेंगे। यहां हनीमून कपल्स के लिए पार्क के अंदर रुकने के स्थान भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सावन माह में सामान्य शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में सबसे ज्यादा किसका है महत्व?

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

सभी देखें

धर्म संसार

कब से कब तक रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र, पूजा और खरीदी का शुभ मुहूर्त क्या है?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें 24 जुलाई का दैनिक राशिफल

24 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

24 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

अगला लेख