क्रिसमस 2021 : प्रभु यीशु के 5 ब‌ड़े चमत्कार

Webdunia
शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (13:22 IST)
ईसा मसीह के यीशु, जीसस क्राइस्ट और जोशुआ भी कहा जाता है। क्रिसमस के दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है। उनका जन्म फिलिस्तीन क्षेत्र के बेथलहम में हुआ था। वे नाजरथ के एक बढ़ई के पुत्र थे। प्रभु ईसा मसीह ने अनेक चमत्कार किए। आओ जानते हैं उनके 5 खास चमत्कारों के बारे में।
 
 
1. जब खाने पीने के लाले पड़े तो उन्होंने पानी को दाख और मदिरा बना दिया। साथ ही उन्होंने 5 रोटियों और 2 मछलियों से 5 हजारों लोगों का पेट भर दिया था।-यूहन्ना 6:8-13.
 
2. यीशु अक्सर बीमार और दुर्बुल लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त कर देते थे। उन्होंने अंधापन, बधिरता, कोढ़ और मिरगी की बीमारी के साथ ही लूले-लंगड़ों को भी ठीक किया था। (मत्ती 4:23).
 
3. एक बार यीशु अपने शिष्यों के साथ नाव में गलील सागर पार कर रहे थे तभी अचानकर तूफान चलने लगा। इस पर उनके शिष्य डरने लगे और कांपने लगे। तब यीशु ने अपनी शक्ति से तूफान को शांत कर दिया।-मत्ती 14:24-33.
 
4. यीशु ने ऐसे लोगों को ठीक किया जिनके बारे में कहा जाता था कि उनमें दुष्ट स्वर्गदूत समाया हुआ है।
 
5. यीशु ने एक बार एक विधवा के जवान बेटे को और एक छोटी लड़की को फिर से जिंदा कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने मित्र लाजर को भी जिंदा कर दिया था।- यूहन्ना 11:38-48; 12:9-11.

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा

चैत्र नवरात्रि 2025 पर अपनों को शेयर करें ये विशेस और कोट्स, मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन होगा मंगलमय

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

सभी देखें

धर्म संसार

इस्लाम में अलविदा जुमे की अहमियत

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें कैसा बीतेगा 28 मार्च का दिन

28 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

28 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख