Hanuman Chalisa

नन्हे-मुन्नों के पत्र सांता क्लॉज के नाम

Webdunia
सांता क्लाज

दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले बच्चे हर साल क्रिसमस के पहले सांता क्लॉज को पत्र लिखते हैं। लाखों की संख्या में पत्र में सांता क्लाज के उत्तरी ध्रुव पर स्थित दफ्तर पहुंचते हैं। रोवानिमी नगर जहां सांता क्लॉज रहता है वहां का पोस्ट ऑफिस बच्चों के पत्रों भरा रहता है। 
 


 
बच्चे सांता क्लॉज को सिर्फ क्रिसमस पर ही नहीं, बल्कि सालभर पत्र भेजते हैं। इन पत्रों में बच्चे अपने लिए गिफ्ट मांगते हैं, कुछ सांता से जिद भी करते हैं और कुछ पत्रों में बच्चों की मनुहार होती है। सांता भी इन पत्रों के जवाब भेजता है। क्रिसमस पर बच्चों की फरमाइश भी पूरी होती है। 
 
बच्चों के ये पत्र बहुत मजेदार होते हैं और इन्हें पढ़कर सांता क्लॉज के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। अब नए जमाने में सांता क्लॉज के दफ्तर में ई-मेल भी आने लगे हैं, पर पत्रों की संख्या बहुत ज्यादा कम नहीं हुई है। आओ बच्चों के कुछ पत्र हम भी देखें-
 
सांता अंकल, 
इस क्रिसमस पर आप मेरे लिए बढ़िया नेल पॉलिश लाना। मेरे पास अच्छी नेल पॉलिश नहीं है। मेरी क्लास की दूसरी लड़कियां नेल पॉलिश लगाकर आती हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता। तुम्हें पता ही होगा कि लड़कियों को नेल पॉलिश लगाना कितना अच्छा लगता है। 
नेल पॉलिश के इंतजार में, 
डेरेन, 5 साल 
 
सांता, 
सांता, तुम बादलों के बीच से अपनी गाड़ी चलाकर लाते हो। इस बार क्या क्रिसमस पर तुम मेरे लिए एक नन्हा बादल ला सकते हो। मुझे देखना है कि क्या बादल सचमुच में उतना ही मुलायम होता है जितना दिखाई देता है। 
एरोन, 
6 साल, नॉर्थ कैरोलिना 
 
डियर सांता, 
इस बार तुम अपनी गाड़ी बहुत ध्यान से चलाना। आजकल शहरों में ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है। दूसरे तुम्हारा ध्यान नहीं रखेंगे मुझे पता है। 
मेकेंजी, वर्जीनिया 
 
डियर सांताक्लॉज, 
पिछले क्रिसमस पर मुझे जो गिफ्ट मिला उसमें बैटरी नहीं थी, इस बार खिलौनों में सेल लगाना भूलना नहीं। थेंक यू। 
तुम्हारा
थॉमस, 
7 साल, ऑस्ट्रेलिया 
 
डियर सांता, 
तुम मुझे बहुत अच्छे लगते हो, पर हर क्रिसमस पर तुम एक जैसी ड्रेस क्यों पहनते हो। तुम्हें नहीं लगता कि यह लाल सूट बदलकर तुम्हें कुछ और पहनना चाहिए। इस बार हो सके तो इसे बदल देना प्लीज ...।
जेफरी, 
11 साल, न्यू हेम्पशायर 
 
 
सांता का पत्र बच्चों के नाम : 
 
प्यारे बच्चों, 
हर क्रिसमस पर आपको प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स मिल जाते हैं। इनके अलावा आपके लिए क्रिसमस का क्या मतलब है? क्रिसमस सिर्फ गिफ्ट पाने का त्योहार तो नहीं है बल्कि यह गिफ्ट देने का भी त्योहार है। इस क्रिसमस से अगले क्रिसमस तक अगर आप सभी अच्छा व्यवहार करोगे तो यह मेरे और दूसरों के लिए किसी अच्छे गिफ्ट से कम नहीं होगा। ऐसा करोगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। 
 
आपका 
सांताक्लॉज

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मई, 2026)

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट