स्मोकी क्रिसमस-ट्री की बहार

क्रिसमस के उपहारों से सजा बाजार

Webdunia
ND
सांता क्लॉज के मास्क हों या प्रभु यीशू के जन्मदिन की शोभा बढ़ाने वाला क्रिसमस ट्री। क्रिसमस-डे के कुछ दिनों पहले से ही गिफ्ट गैलरीज व गिफ्ट सेंटरों में इन शो आइटम्स की बहार आ गई है। जिसके चलते बच्चे हों या बड़े सभी क्रिसमस को खासतौर से मनाने के लिए इन शोपीसों की खरीदारी कर रहे हैं।

क्रिसमस-डे के पवित्र दिन पर अपने घर की सजावट के लिए लोगों की तत्परता का अंदाजा आप गिफ्ट गैलरीज पर छाई भी़ड़ से ही लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार क्रिसमस के सेलिब्रेशन में कौन से विशेष उपहार बाजारों में मौजूद हैं:-

स्मोकी क्रिसमस-ट्री की बहार : हर साल हरे रंग का क्रिसमस-ट्री गिफ्ट गैलरीज की शान बनता था, लेकिन इस बार काले व सफेद रंगों की कंटीली पत्तियों से सजीला क्रिसमस-ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देवदार के पेड़ के समान दिखने वाला यह स्मोकी क्रिसमस-ट्री पाँच फुट लंबा है, जिसकी कीमत 2800 रुपए है। वहीं सिल्वर गमले में लगा दो फुट का क्रिसमस-ट्री भी लोगों को काफी भा रहा है।

सिल्वर व सफेद रंग के रेशमी फूलों व घंटियों से इसे सजाया गया है। जिसमें रंग-बिरंगी लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था रखी गई है। अपने रूप रंग से सबको मोहने वाला यह मिनी क्रिसमस-ट्री 3000 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। साधारण हरे रंग के क्रिसमस-ट्री भी छोटे रूप में 1500 व बड़े रूप में 2800 रुपए में उपलब्ध हैं।

ND
सांता मास्क : कहते हैं सांता क्लाज क्रिसमस-डे के दिन बच्चों के लिए ढेर सारी मिठाइयाँ व उपहार लेकर आते हैं। इसलिए वे बच्चों के चहेते होते हैं। अपने प्रिय अंकल सांता के लिए बच्चे सांता के मास्क लगाकर लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियों का पैगाम देते हैं।

इसी खुशी को लोगों में बांटने के लिए क्रिसमस-डे के अवसर पर गिफ्ट गैलरीज में सांता क्लॉज के खूबसूरत मास्क बच्चों द्वारा खरीदे जा रहे हैं। 49 से 200 रुपए तक में मौजूद ये मास्क युवाओं में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

Show comments

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज, ये थे हिंदू नियम

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें 03 मई का राशिफल क्या कहता है

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

03 मई 2024 : आपका जन्मदिन

03 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त