टोक्यो ओलंपिक के बाद लय में नहीं भारतीय हॉकी फिर भी राष्ट्रमंडल खेलों में रहेंगी निगाहें

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (12:45 IST)
बेंगलुरू: भारतीय पुरूष हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार ने बुधवार को कहा कि टीम की नजरें राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया का दबदबा खत्म करके स्वर्ण पदक जीतने पर लगी है।ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में लगातार छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

टोक्यो ओलंपिक में पिछले साल 41 साल का इंतजार खत्म करके कांस्य पदक जीतने के बाद से भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और 2014 ग्लास्गो खेलों में रजत पदक जीता था।

सुरेंदर ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। बाकी सब प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।’’

पिछले साल टोक्यो में कांसे का तमगा जीतने के बाद भारतीय टीम हालांकि उस लय को कायम नहीं रख सकी।एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और एशिया कप में टीम तीसरे स्थान पर रही। एफआईएच प्रो लीग में भी तीसरा स्थान ही मिला।

सुरेंदर ने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के बाद से हमने काफी अच्छे मुकाबले खेले हैं। मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने के अनुभव का हमें फायदा मिलेगा।’’

भारत पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। पहले मैच में भारत को 31 जुलाई को घाना से खेलना है।सुरेंदर ने कहा ,‘‘ हम इस मैच को हलके में नहीं ले रहे हैं। हर टीम जीत के इरादे से ही उतरेगी। हमारा पहला फोकस घाना के खिलाफ मैच पर है। हमने खिलाड़ियों से दबाव लिये बिना खेलने को कहा है।’’

महिला हॉकी भी प्रदर्शन सुधारने को है बेताब

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया एफआईएच विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में करने को प्रतिबद्ध है।भारत विश्व कप में चीन के साथ नौवें स्थान पर रहा।

सविता ने कहा ,‘‘ हम एफआईएच विश्व कप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन हम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इसकी भरपाई करेंगे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास बेहतरीन टीम है जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नये सिरे से शुरूआत करेंगे। मुझे यकीन है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

सविता ने कहा कि टीम अच्छा खेल रही है लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा।उन्होंने कहा ,‘‘ हमें कुछ पहलुओं पर सुधार करना होगा और हम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ऐसा करेंगे। ’’भारतीय हॉकी टीम 29 जुलाई को घाना से खेलेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

IPL 2024 में अपने प्रदर्शन को लेकर बोले रोहित शर्मा, कहा माथापच्ची करने का कोई फायदा नहीं

SRH vs PBKS : पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर होगी हैदराबाद की नजर

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने बताया हूटिंग का हार्दिक पंड्या पर किस तरह असर पड़ा

हार्दिक पंड्या की नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

अगला लेख