दिनेश कार्तिक की साली के पति ने इस खेल में दिलाया भारत को एतिहासिक पदक

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (12:30 IST)
बर्मिंघम:भारत के सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वाश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को यहां इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया।

दिलचस्प बात यह है कि सौरव घोषाल विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की साली के पति हैं और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि दिनेश कार्तिक की पत्नी भी राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय स्कॉश खिलाड़ियों का हिस्सा है। हालांकि अभी तक वह पदक जीतने में नाकाम रही हैं।

दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने मेजबान देश के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 11-6, 11-1, 11-4 से आसान जीत दर्ज की। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश एकल स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है।

घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक जीता था।घोषाल ने विल्सट्रॉप के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाया और इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास उनके खेल का कोई जवाब नहीं था।

जोशना और संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की येहेनी कुरुप्पु और रविंदु लक्सीरी की जोड़ी को 8-11 11-4 11-3 से हराया।जोशना और संधू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने काफी गलतियां करते हुए पहला गेम गंवा दिया लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट

कृष्णा सदा सहायते, जीत की प्रसिद्धी सिर्फ उन 2 टेस्ट में आई जिसमें खेला यह गेंदबाज

कप्तान चला सीना तान, 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

INDvsENG सीरीज में 532 रन बनाने वाले राहुल ने कहा यह जीत सबसे खास (Video)

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख