23.42 सेकेंड में 200 मीटर दौड़कर हिमा दास पहुंची सेमीफाइनल में (Video)

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (18:32 IST)
बर्मिंघम: भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 200 मीटर स्पर्धा में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

हिमा (22 वर्ष) पांच महिला धाविकाओं की हीट में शुरू से ही सबसे आगे रहीं जिसमें जाम्बिया की रोडा नजोबवु 23.85 सेकेंड से दूसरे स्थान पर जबकि युगांडा की जासेंट नयामहुंगे 24.07 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 200 मीटर रेस में छह हीट से शीर्ष 16 सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी।हिमा ने हीट 2 जीती लेकिन हीट 1 में नाईजीरिया की फेवर ओफिली (22.71 सेकेंड) और हीट 5 में इलेन थॉम्पसन हेरा (22.80 सेकेंड) ने उनसे काफी बेहतर समय निकाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख