Hanuman Chalisa

Lawn Bowls में महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने किया कमाल , जीता सिल्वर

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (21:17 IST)
बर्मिंघम:भारत ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स स्पर्धा का दूसरा पदक जीता जिसमें पुरूषों की फोर टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक से संतोष किया।

उत्तरी आयरलैंड ने 18-5 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।भारतीय टीम में सुनील बहादुर (लीड), नवनीत सिंह (सेंकेड), चंदन कुमार सिंह (थर्ड) और दिनेश कुमार (स्किप) शामिल थे।

उत्तरी आयरलैंड ने लॉन बॉल्स में अंतिम स्वर्ण पदक 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था। उसकी टीम में आज कैम बार्कले (लीड), एडम मैकियोन (सेकंड), इयान मैकल्यूर (थर्ड) और मार्टिन मैकह्यूज (स्किप) थे।

 भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 13-12 से मात देकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था।

महिलाओं की चौकड़ी ने मंगलवार को भारत को इस स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था। उसमें लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) शामिल थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख