हाईकोर्ट के निर्देश पर तेजस्विन शंकर को मिली थी जगह, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (08:24 IST)
बर्मिंघम। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर ऐन मौके पर टीम में शामिल किए गए तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में बुधवार को भारत का खाता खोलते हुए पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई। वे राष्‍ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय है। 
 
न्यूजीलैंड के हामिश केर को स्वर्ण और आस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क को रजत पदक मिला। दोनों ने 2.25 मीटर की कूद लगाई थी।
 
तेजस्विन शंकर 3 दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। दरअसल एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेजस्विन शंकर को राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लेने पर टीम से बाहर कर दिया था। इस पर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली।
 
आखिर में तेजस्विन शंकर को घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय दल में शामिल किया गया और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को ऊंची कूद में पदक दिला दिया।
 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुछ 16 पदक हासिल किए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख