Hanuman Chalisa

लाजवाब एग्ज-स्ट्रॉबेरी मूस केक

Webdunia
वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है। इस वेलेंटाइन पर आप अपने प्रियजनों को क्या सरप्राइज दे रही हैं? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो क्यों न इस बार आप अपने प्रियजनों को एग्ज-स्ट्रॉबेरी मूस केक बनाकर भेंट कर अपने प्यार का इजहार करें। 


सामग्री (स्पांज बेस) :
 
मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शक्कर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शक्कर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।
 
विधि (स्पांज बेस) : 
 
दूध, शक्कर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शक्कर व नमक मिलाएं और मिक्सर में पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएं। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएं व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।
 
स्ट्रॉबेरी मूस : स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शक्कर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएं। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएं। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।
 
अब सिमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें। गाढ़े घोल को शक्कर के पानी में मिलाएं और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढंक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।

- शेफ नासिर अहमद साबरी


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं