Hanuman Chalisa

नेपोली पिज्जा

Webdunia
सामग्री :
NDND
250 ग्राम मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, 3/4 कप दही, दो चम्मच शक्कर, स्वादानुसार नमक।

टॉपिंग के लिए :
लंबाई में बारीक कटी हरीमिर्च एक कप, टमाटर का पेस्ट एक कप, लहसुन का पेस्ट एक चम्मच, टमाटर स्लाइस एक कप, आधा छोटा चम्मच सूखी तुलसी के पत्तों का पावडर, प्रोसेस्ड पनीर 100 ग्राम।

विधि :
बेकिंग पावडर, दही, नमक और शक्कर को मिलाएँ। इसे हाथ से छने हुए मैदे में मिक्स करें। पानी डालकर मैदे को मुलायम गूँथ लें।

इसे कपड़े से ढँककर हवादार स्थान पर तीन-चार घंटे के लिए रख दें ताकि खमीर अच्छी तरह उठ जाए। एक गोल किनार वाली एल्यूमीनियम थाली या केक टीन में चारों तरफ घी लगा दें। थाली के हिसाब से गोलाकार रोटी बेल लें। रोटी को थाली में रखें।

अब टमाटर और लहसुन का पेस्ट इस रोटी पर परत की तरह लगा दें। हरीमिर्च और टमाटर स्लाइस इस पर जमाएँ और बाद में पनीर को किसकर फैला दें। एल्यूमीनियम फॉइल से थाली को कवर कर दें।

ओवन को पहले से अच्छा गरम कर लें। थाली को ओवन में रखकर बंद कर दें। मध्यम आँच पर करीब आधे घंटे तक पकने दें। पिज्जा का निचला हिस्सा सुनहरा होने पर निकाल लें। टुकड़े करके गरमागरम ही सर्व करें।

Show comments

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

लता मंगेशकर और सुमन कल्याणपुर : एक अज्ञात स्‍टेशन, देरी से आने वाली एक रेल की प्रतीक्षा और दिल ने फिर याद किया

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना