Hanuman Chalisa

फ्रैंकी

Webdunia
सामग्री :
ND
2 स्लाइस पावरोटी, 350 ग्राम मैदा, 1 1/4 चम्मच नमक, 6 आलू, 75 ग्राम मटर के दाने, 6 हरी मिर्च, 2 चम्मच गर्म मसाला, 50 ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स, 2 बड़े चम्मच विनेगर, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच घी, तलने को घी या तेल।

मसाला :
2 चम्मच अमचूर, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच गर्म मसाला, 1/2 चम्मच नमक।

प्याज मसाला :
1 बड़ा प्याज, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच अमचूर, 1/2 चम्मच नमक, घी।

विधि :
आलू उबालकर छीलकर चूर लें। मटर के दाने उबालकर चूर लें। पावरोटी के चारों ओर के कड़े हिस्से हटा दें। इसे 1 मिनट पानी में भिगोकर निकालकर हाथ से दबा पानी हटा दें व चूर लें।

250 ग्राम मैदा और 1/2 चम्मच नमक मिलाकर छान लें। इसमें चूरी पावरोटी व 150 ग्राम मिलीलीटर पानी डालकर सान लें। इसकी 10 लोइयाँ बना लें। प्रत्येक लोई को 6 इंच गोल मोटी बेल लें। गर्म घी में ये पूड़ियाँ तल लें, पर सुनहरा न करें।

आलू, मटर, हरी मिर्च, गर्म मसाला, नींबू का रस और 1/2 चम्मच नमक मिला लें। इस मसाले के 5 इंच लंबे 10 रोल कर लें। बचे मैदे में 1/4 चम्मच नमक मिलाकर 200 मिलीलीटर पानी मिला लें।
आलू उबालकर छीलकर चूर लें। मटर के दाने उबालकर चूर लें। पावरोटी के चारों ओर के कड़े हिस्से हटा दें। इसे 1 मिनट पानी में भिगोकर निकालकर हाथ से दबा पानी हटा दें व चूर लें।


कटलेट को इस घोल में डुबाकर, निकाल लें व चारों ओर ब्रेड क्रम्ब्स का चूरा लपेट लें। तेल गर्म कर इन्हें सुनहरा तल लें। 1 ब्राउन पेपर पर इन्हें रखें, ताकि अतिरिक्त तेल सूख जाए। हरी मिर्च महीन काटकर विनेगर में डाल दें।

मसाला : सारा सामान मिला लें।

प्याज मसाला : प्याज महीन काट लें। इसमें बाकी सामान मिला लें।

फ्रैंक ी
भारी तवे को गर्म कर उस पर हल्के से चारों ओर घी लगा दें। पूड़ियों को दोनों तरफ से सुनहरी सेंक लें।

तवे से उतारकर ए क पूड़ी पर थोड़ा मसाला फैलाकर प्याज मसाला बुरका दें फिर थोड़ा विनेगर, हरी मिर्च फैलाकर ए क कटलेट रख पूड़ी को रोल कर गर्म-गर्म परोसें।
Show comments

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण