Hanuman Chalisa

जानिए स्वादिष्ट खाना बनाने के 10 बेसिक टिप्स

Webdunia
* पढ़ें खाना पकाने के लिए 10 आसान उपाय
 

 
 
ऐसा कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा देखा गया है कि खाना बनाने का शौक अक्सर महिलाओं में पाया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को कुकिंग (खाना बनाना) में बहुत आनंद आता है।
 
कहा जाता है, जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं। लेकिन हम आज की इस भाग-दौड़भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।

1. अपने कार्यक्षेत्र के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें।

2. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।


 
3. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।
 

4. अगर आप कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।
 

 

 

5. अगर आप मीट (मांस) पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट (मसालों के मिश्रण में कुछ देर रख दें) कर दें तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।
 

6. अगर आप बैकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम होने रख दें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।
 

 

 

7. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबला हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान हो जाएगा।

8. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम्स (डिशेज) को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा समय लगता है।

 

 


9. सही सामग्री के लिए सही खाना पकाने की विधि का उपयोग करें जिससे उसका स्वाद बना रहे।

10. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म जरूर साफ करें।



Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

अगला लेख