Hanuman Chalisa

कुकिंग टिप्स : खाने को लजीज बनाएंगे ये आसान cooking tips

Webdunia
Cooking Tips
 
खाना बनाने का शौक सभी को होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों से खाने का स्वाद बदल या बिगड़ जाता है। ऐसे समय में इन कुछ आसान टिप्स को आजमा कर आप खाने का स्वाद बरकरार रख सकते हैं-cooking tips- 
 
1. किसी भी रसेदार सब्जी को गाढ़ा करना है तो सूखी घी में भुनी हुई डबलरोटी का चूरा मिला दें, इससे सब्जी भी स्वादिष्ट लगेगी।

 
2. पराठा सेंकते समय तेल या घी के जगह बटर का उपयोग करें पराठे अधिक टेस्‍टी बनेंगे।
 
3. आलू की सूखी या रसेदार सब्जी बना रही हैं तो उसमें बड़ी इलायची डालें। नया स्वाद बनेगा।
 
4. मटर, चवला, हरे चने आदि हरे दानों की सब्जि यां पकने पर अपनी रंगत न खोएं इसके लिए पकाते समय उसमें चुटकीभर चीनी मिला दें।

 
5. नमक अधिक हो जाने पर उसमें आटे की छोटी गोलियां बनाकर डाल दें। नमक कम हो जाएगा। परोसते समय उन्हें निकाल लें।
 
6. सब्जी छौंकते समय तेल में पहले हल्दी का पाउडर डाल दें। इससे तेल के छींटे कम उछलेंगे।
 
7. सब्जी में मिर्च अधिक हो जाए तो थोड़ा-सा टमाटर सॉस या दही मिला दें। इससे सब्जी का तीखापन कम हो जाएगा।

 
8. पकौड़े बनाते समय घोल में आधा चम्मच अरारोट मिला दें, पकौड़े कुरकुरे और टेस्‍टी बनेंगे।
 
9. नूडल्‍स को उबालते समय पानी में थोड़ा-सा नमक और तेल मिलाएं और उबलने के बाद छलनी से छान कर ठंडे पानी से धोने से नूडल्‍स आपस में चिपकेंगे नहीं और खिले-खिले दिखाई देंगे।
 
10. पनीर अगर कडा या टाइट हो गया हो तो उसे चुटकी भर नमक मिले गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए छोड़ दें, पनीर नरम हो जाएगा तथा स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

ALSO READ: मखाने की बर्फी कैसे बनाएं, व्रत-उपवास से पहले जान लीजिए विधि

Easy Cooking Tips

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख